Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

विद्युत कनेक्शन ,हाउस टैक्स आदि समस्याओं के लिए एकजुटता जरूरी– केपी गंगवार……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ट्रांसिट कैंप में भाईचारा एकता मंच की बैठक में हुआ मंथन…..

रुद्रपुर-नजूल बस्तियों ,प्रीत विहार एवं ट्रांजिट कैंप के क्षेत्र में विद्युत कनेक्शन पर रोक व स्थानांतरण पर रोक नगर निगम द्वारा हाउस टैक्स लगाने में की जा रही आनाकानी जैसी समस्याओं के लिए क्षेत्र के जागरूक लोगों को एकजुट होकर समाधान के लिए आगे आना जरूरी है।

 

भाईचारा एकता मंच हर गरीब बस्ती की समस्याओं के लिए निरंतर प्रयासरत है और आगे भी रहेगा। उक्त विचार ट्रांजिट कैंप में दीपू रस्तोगी के आवास पर आयोजित हुई भाईचारा एकता मंच की मंथन बैठक में संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने व्यक्त किये ।

 

उन्होंने कहा की शहर में विद्युत कनेक्शन बिना किसी कारण के बंद करना, विद्युत कनेक्शन का स्थानांतरण रोकना, हाउस टैक्स लगाने में नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा आनाकानी करना सब गरीबों के अधिकारों का हनन है इन समस्याओं के समाधान के लिए हर बस्ती में जागरूकता लाने के लिए मंथन किया जाएगा तथा सभी से एकजुटता के साथ इस लड़ाई में भाईचारा एकता मंच का साथ देने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

 

बैठक में सभी ने भाईचारा एकता मंच की इस कदम की सराहना करते हुए एक साथ रहने पर बल दिया। बैठक में मुख्य रूप से भाईचारा एकता मंच के संजीव कुमार, दीपू रस्तोगी, अजय पाल शर्मा, रामचरण लाल सागर, कृष्ण पाल गंगवार ,प्रेमपाल गंगवार ,राजेश गंगवार ,प्रेम शंकर ,सोनू ,यशपाल, हरदयाल किशोर आदि दर्जनों लोग मौजूद थे

और पढ़ें

error: Content is protected !!