Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

सड़क हादसे में नैनीताल में तैनात पुलिसकर्मी की दर्दनाक मौत…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-नैनीताल जिले से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। शनिवार की दोपहर सड़क हादसे में नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक पद पर तैनात एक पुलिसकर्मी की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

 

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद यूनुस ने बताया कि दोपहर 112 पर किसी व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई थी रामनगर हल्द्वानी मार्ग के समय बेलगढ़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात ट्रक चालक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया है

 

घायल बाइक सवार को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त चंद्रशेखर सिंह निवासी ग्राम ऐराकोटे जनपद अल्मोड़ा के रूप में हुई है उन्होंने बताया कि मृतक नैनीताल जनपद में बंदी रक्षक के पद पर तैनात था।

 

खबर लिखी जाने तक पुलिस द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करने की कार्रवाई की जा रही है तथा घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!