Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

कुमाऊं के पारंपरिक सातों आठों पर्व के अवसर पर महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद कराया उनका विवाह….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं- कुमाऊं के पारंपरिक सातों आठों पर्व के अवसर पर महिलाओं ने गौरा महेश की विधिवत पूजा अर्चना के बाद उनका विवाह कराया। तथा देर शाम प्रतिमाओं का ढोल नगाड़ा एवं विधि विधान के साथ स्थानीय फलहारी बाबा मंदिर में विसर्जन कराया गया। यहां वार्ड नंबर 6 में पिछले 5 दिन से चल रहे सातों आठों पर्व के अवसर पर आज प्रातः भगवान महेश और गौरा का विधि विधान के साथ विवाह कराया गया।

 

इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने शिरकत की। देर शाम महिलाओं ने पर्वतीय वाद्य यंत्र बीन बाजा, छोलिया एवं बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाल कर स्थानीय फल्हारी बाबा मंदिर में दोनों प्रतिमाओं का विधिवत विसर्जन किया। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा से सुसज्जित महिलाओं ने सुंदर नृत्य का आयोजन किया। कार्यक्रम के समापन पर महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया।

 

कार्यक्रम में मुन्नी पांडे, उमा मेर, दीपा पांडे, तारा पांडे, शाँति मियांन,भगवती भट्ट, बीना जोशी, गीता भट्ट, कांति देवी, खष्टी तिवारी, यमुना नैनवाल, दीप्ति पांडे, आशा जोशी, पुष्पा भट्ट, राजलक्ष्मी पंडित, चंद्रकला खाती, मीनू पांडे, चंद्रा दसौनी,  सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!