Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में नशेड़ी चालक पर शिकंजा, कार में हुड़दंग कर रहे पांच साथी भी गिरफ्तार सीसीटीवी ने खोली चोरों की पोल, पुलिस ने ज्वेलर्स से चेन उड़ाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे

चन्द्रयान 3 की चाँद पर सकुशल लेंडिंग पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न……….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा)  देश ने आज विश्व में अपना परचम लहराते हुए अपना चन्द्रयान 3 चाँद पर पहुंचाया। इस मौके पर देश और प्रदेश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भी स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार किया। इस मौके पर महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया तथा चंद्रयान के चांद पर सफलतापूर्वक उतरने पर खुशी जताई।

 

 आपको बताते चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (Indian Space Research Organization-ISRO) के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम (Lander Vikram) और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की और इतिहास रच दिया।

 

इस सफलता के साथ भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया। इसके साथ ही भारत अमेरिका, चीन और पूर्व सोवियत संघ के बाद चंद्रमा की सतह पर ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ करने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया। चंद्रमा की सतह पर अमेरिका, पूर्व सोवियत संघ और चीन ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ कर चुके हैं, हालांकि इनमें से कोई भी देश ऐसा नहीं है

 

जिसकी ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र में हुई है। चंद्रयान-3 के लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग में 15 से 17 मिनट लगे. चंद्रयान 3 को 14 जुलाई 2023 को दोपहर 2.30 बजे लॉन्च किया गया था। इस मौके पर देश के विभिन्न स्थानों के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड में भी खुशी का इजहार किया गया।

 

इस मौके पर काशीपुर में महाराणा प्रताप चौक पर भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया। इस दौरान खुशी से लबरेज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने वैज्ञानिकों के पक्ष में जबरदस्त नारेबाजी की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!