Breaking News

गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे रक्षाबंधन-जन्माष्टमी से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, हल्द्वानी में पनीर और मिठाइयों के नमूने लिए उपकारागार के बाहर संदिग्ध वरना कार की तलाशी में मिला तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद, आरोपी दबोचा त्योहारों पर अमन-चैन कायम रखने को पुलिस की तैयारी तेज, एएसपी अमित कुमार सैनी ने पीस कमेटी संग की बैठक

पुलिस ने किया चोरी की घटना का खुलासा, आरोपी से 2 करोड़ 60 लाख रूपये कैश बरामद……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड की देहरादून पुलिस ने चोरी की घटना का एसा खुलासा किया जिसका खुलासा होते ही मामला इनकम टैक्स चोरी तक पहुंच गया है, और अब चोरी के इस मामले में इनकम टैक्स भी छानबीन में जुटी है। दरअसल 18 अगस्त को रायपुर पुलिस स्टेशन में एक महिला पहुंचती है और घर में चोरी की वारदात होने की लिखित सूचना पुलिस को देती है। पीड़िता चोरी में कुछ चांदी और कुछ घर का सामान का मामूली जिक्र करती है, महिला की सूचना पर पुलिस ने चोरों की तलाश में जुटकर करीब 3 सौ सीसीटीवी खंगाले, जिसमें चोरी के दिन एक कार घर के आसपास दिखाई दी,

 

जिसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि आरोपी सन्नी महिला को पहले से जानता है और महिला के द्वारा बेची गयी प्रोपर्टी का ब्रोकर है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी देहरादून ने बताया कि आरोपी सन्नी ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसमें फरार आरोपी धीरज की पुलिस तलाश कर ही है। पुलिस को सन्नी से 2 करोड़ 60 लाख रूपये कैश बरामद हुए और करीब एक करोड़ रूपये से उपर का कैश फरार आरोपी के पास भी बताया जा रहा है, मामले में महिला द्वारा पुलिस को बताया गया कि वह अपनी माता व भाई के साथ सरस्वती विहार दिल्ली में रहती थी,

 

जहां से सुकुन की जिन्दगी जीने के लिये वह डेढ माह पूर्व देहरादून शिफ्ट हुई थी। इसके लिये उसने अपनी अपनी मां अपने भाई की सारी सम्पत्ति को करीब 13 करोड में बेच दी थी, जिसमें कुछ धनराशि उसने अपने खाते में लिये थे तथा कुछ धनराशि नकद प्राप्त किया था, जिसको लेकर वह देहरादून आ गयी थी। वहां आकर अपने जानने वालों के माध्यम से जमीन खरीदने के लिये वह प्रॉपर्टी ब्रोकर सन्नी से मिली।

 

पीड़िता के मुताबिक सन्नी ने उसे राजपुर में जमीन दिखायी व जिस मकान में वह रह रही है वह मकान भी सन्नी ने अपने जानने वालों की सहायता से 2 करोड़ में दिलवाया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुझे अपने रुपये प्रॉपर्टी में निवेश करने थे, जिसके बारे में सन्नी को जानकारी थी कि मेरे पास करोड़ो में रूपये हैं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!