Breaking News

शिक्षक संघ कूटा ने अजय भट्ट से मुलाकात कर विश्वविद्यालय सहित अन्य समस्याओं की मांग रखी…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

शिक्षक संघ कूटा ने केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट से की मुलाकात…..

नैनीताल- कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा नए केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्यमंत्री श्री अजय भट्ट से मुलाकात की तथा विश्वविद्यालय सहित अन्य समस्याओं की मांग रखी। कूटा ने आग्रह किया की कुमाऊं विश्वविद्यालय को एक नया परिसर दिया जाय।1973में स्थापित कुमाऊं विश्वविद्यालय का यह 50वा वर्ष है तो 50करोड़  का  विशेष  अनुदान दिया जाय।कूटा  ने नव सृजित लॉ ,एजुकेशन  ,

 

आईपीएसडीडी ,योग ,एग्रीकल्चर में  पदो के सृजन करने के प्रस्ताव को मंजूरी ,संविदा प्राध्यापको को विनियमित अथवा  तदर्थ  नियुक्ति देने ,उनका वेतन यू जी सी नियमानुसार 50 हजार करने ,शोध छात्र को  छात्रवृत्ति 5000 देने ,  विद्यार्थियों को टैबलॉयड देने ,मकानों की मरम्मत के साथ नैनीताल में अनेक मार्गो को ठीक करने का प्रस्ताव रखा ।कूटा के तरफ से अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी एवं महासचिव डॉक्टर विजय कुमार  ने पुष्प गुच्छ भेट कर समस्या समाधान का अनुरोध किया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!