Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में नशेड़ी चालक पर शिकंजा, कार में हुड़दंग कर रहे पांच साथी भी गिरफ्तार सीसीटीवी ने खोली चोरों की पोल, पुलिस ने ज्वेलर्स से चेन उड़ाने वाले दो आरोपियों को पकड़ा पुलिस की मुस्तैदी से दो घंटे में मिली नाबालिग, सहेली संग पाटकोट घूमने गई थी 16 वर्षीय बालिका गांव-गांव पहुंची उद्यमशाला योजना की आईईसी वैन, छह ग्राम पंचायतों में 105 ग्रामीणों को उद्यमिता का पाठ नैनीताल में SIR-2026 की बड़ी प्रगति, 2.34 लाख से अधिक मतदाताओं को नोटिस तामील; 1.80 लाख मामलों की सुनवाई पूरी रक्षाबंधन से पहले कालाढूंगी में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा, पनीर और पेय पदार्थों समेत तीन नमूने जांच को भेजे

निकहा करने के लिए प्रेमी घर पहुची युवती, कोचिंग में हुई दोस्ती फिर हुआ प्यार…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बरेली के नवाबगंज कस्बे के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती शादी की जिद को लेकर प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया। प्रेमिका की जिद को देखते हुए दोनों का निकाह करा दिया गया। कोचिंग जाने के दौरान युवक-युवती करीब आए थे।

 

प्रेम-प्रसंग की जानकारी जब परिजनों को हुई तो उन्होंने युवती की शादी तय करा दी। मंगेतर ने उसे मोबाइल फोन भी खरीदकर दिया था। मोबाइल फोन के जरिये युवती अपने प्रेमी से बात करती थी। तीन दिन पहले वह घर से बिना बताए फरार हो गई। काफी तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला।

 

प्रेमी को फोन करने पर उसने युवती के साथ होने की जानकारी दी। इस पर परिजन बताए गए पते पर पहुंचे। वहां भी युवती से प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही।  काफी समझाने के बाद भी वह घर जाने को राजी नहीं हुई। इसके बाद परिजन लौट गए। मोहल्ले वालों ने बताया कि रविवार देर रात दोनों का निकाह करा दिया गया।

और पढ़ें

error: Content is protected !!