Breaking News

हल्द्वानी-रकसिया नाले का अजय भट्ट ने किया निरीक्षण,नाले ने मचाई थी काफी तबाही…….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने किया रकसिया नाले का निरीक्षण,रकसिया नाले ने मचाई थी काफी तबाही…….

हल्द्वानी-(आरिश सिद्दीकी)  केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने रकसिया नाले का निरीक्षण किया, रकसिया नाले ने इस बार हल्द्वानी में काफ़ी तबाही मचाई जिसको देखते हुए अजय भट्ट ने एसडीएम,

सिचाई विभाग के अधिकारियों से रकसिया नाले के बारे में जानकारी ली, अजय भट्ट ने कहा की नाले के तेज़ बहाव क़ी दृष्टि से तत्काल सुरक्षात्मक कार्य किया जाना आवश्यक हैं,

नाले के तेज बहाव को देखते हुए आबादी के किनारे कटाव वाली जगह पर प्रोटेक्शन वर्क पर प्लान किया जा रहा है जिससे कटाव को रोका जा सके और पानी का रुख आबादी की तरफ कम से कम हो,फिलहाल नाले का बहाव कम है जिसको देखते हुए डी सेलटिंग का काम कराया जा रहा है,

बरसात का मौसम निकल जाने के बाद नाले पर सुरक्षा की दृष्टि से प्रोटेक्शन वर्क शुरू करा दिया जाएगा,अजय भट्ट ने कहा कि जिन जगहों पर नाली की वजह से काफी नुकसान हुआ है

वहां के लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से कहीं अन्यत्र शिफ्ट किया जाना बहुत जरूरी है, क्योंकि बारिश के चलते नाले का बहाव तेज हो सकता है इसलिए फिलहाल प्राथमिकता के तौर पर नाले के रुख को बीचो-बीच करने की कोशिश की जा रही है…

और पढ़ें

error: Content is protected !!