Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

नैनीझील में मिला चार दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-सरोवर नगरी के नारायण नगर से 16 जून की रात घर से संदिग्ध परिस्थितियों में नाबालिग लड़की लापता हो गई थी जिसका का शव नैनीझील में मिला है। लड़की का शव मॉर्निंग वॉक कर रहे स्थानीय लोगों को झील में दिखा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने सूचना मल्लीताल कोतवाली पुलिस को दी। वही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने झील से शव का रेस्क्यू किया। नारायण नगर निवासी नाबालिग लड़की 16 जून को घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी।

 

इसके बाद नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी। परिजनों की तहरीर पर मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने नैनीताल समेत आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो नाबालिग ठंडी सड़क की तरफ जाती दिखाई दी। लेकिन इसके बाद लड़की का कहीं पता नहीं चल पाया।

 

लड़की के परिजनों ने तहरीर में बताया कि एक अज्ञात युवक बेटी को फोन पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था, जिस वजह से उनकी बेटी घर से बिना बताए चली गई थी। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर एक युवक समेत चार अन्य छात्राओं से पूछताछ की।

और पढ़ें

error: Content is protected !!