Breaking News

डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म जिला कारागार में बंदियों के हुनर को मिलेगी नई उड़ान, सात दिवसीय मोमबत्ती निर्माण प्रशिक्षण शुरू

भाजपा शासन में युवाओं को अब मोदी सरकार में हिटलर शाही का करना पड़ रहा है सामना-जितेंद्र सरस्वती…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा हल्द्वानी में की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा ने कहा कि भाजपा शासन में अब युवाओं को मोदी सरकार की हिटलर शाही का सामना करना पड़ रहा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता व पीसीसी सचिव सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से सेना में भर्ती होने के लिए अग्निपथ योजना के नाम पर युवाओं का भविष्य छलने का काम मोदी सरकार में किया जा रहा है,

 

वह अफसोस का विषय है। अग्निपथ योजना में अग्निवीर के नाम से केवल युवाओं को गुमराह किया जा रहा है। पूरे देश में आज युवा सड़कों पर उतर कर इस योजना का विरोध कर रहा है,जहां एक और महंगाई से पूरा देश त्रस्त है, वहीं दूसरी ओर युवाओं के भविष्य को छलने का काम केंद्र की अग्निपथ  योजना ने किया है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने आरोप लगाते हुए कहा कि युवा सड़कों पर उतर कर आक्रोशित है,

 

लेकिन देश के प्रधानमंत्री हिमाचल में रोड शो कर अपनी राजनीति चमकाने की कोशिश कर रहे हैं,हर विषय पर ट्वीट करने वाले प्रधानमंत्री जी को लगता है, देश भर में फैले युवाओं के इस आक्रोश की जानकारी नहीं है। रोजगार मांग रहे युवाओं के ऊपर पड़ने वाली हर लाठी मोदी सरकार के ताबूत में कील ठोक देगी।

और पढ़ें

error: Content is protected !!