Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

लाखों की अवैध स्मैक सहित दो स्मैक तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हलद्वानी-पंकज भट्ट, एसएसपी नैनीताल के द्वारा नैनीताल जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देशय से नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी व प्रभारी एसओजी नैनीताल की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी थाना क्षेत्र के मुक्त विश्वविद्यालय के पास से स्मैक के साथ दो आरोपी, राजू मौर्या व रोहताश कश्यप को 149 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है ।

 

एसएसपी नैनीताल, पंकज भट्ट ने बताया कि, पूछताछ में दोनों आरोपियों के द्वारा बताया गया कि दोनों मिलक रामपुर के रहने वाले हैं। राजू वर्तमान में लालडांट मुखानी में रहता है और पुताई का काम करता है। दोनो रामपुर मिलक के एक मुस्लिम आदमी से कम दामों मे स्मैक खरीदकर लाते हैं और हल्द्वानी के स्कूलो व काँलेजो में पढने वाले छात्र, छात्राओं एवं पहाडी इलाकों में ऊँचे दामों में बेचकर पैसे कमाते हैं। दोनो दोस्तों ने साथ मिलकर मिलक रामपुर से ताहिर नाम के व्यक्ति से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी में सप्लाई करने का धंधा शुरु कर दिया।

 

अभियुक्त रामपुर से स्मैक को हल्द्वानी बारी-बारी लाकर पुडिया के रुप मे जगह-जगह ऊँचे दामों में बेचते है। एसएसपी का कहना है कि सप्लायर को तस्दीक व गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है जिनको आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है वही गिरफ्तारी टीम को डीआईजी कुमाऊँ के द्वारा 5000 तथा एसएसपी नैनीताल द्वारा 2500 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!