Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

चोर लगातार पुलिस को दे रहे चुनौती,मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है पुलिस….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं-लालकुआं  कोतवाली क्षेत्र में चोरों का मनोबल बढ़ा हुआ है बीते दो दिन पूर्व चोरों ने एक बंद दुकान को निशाना बना लगभग हजारों रूपये के समान समेत नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया है। चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं और पुलिस मूकदर्शक बन चोरियों की गणना करने में लगी है पुलिस के नाकाम होने से चोरों के हौसले बुलंद है और लगातार चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

 

बताते चलें कि लालकुआं कोतवाली क्षेत्रों में भी चोरों ने आतंक मचाया हुआ है चोरों के कितने हौसले बुलंद है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चोर अब मैन बजार कि दुकानों में चोरी कि वारदात को अंजाम देने लगे हैं ऐसा ही कुछ मैन बजार स्थित स्टेट बैंक के समाने हुआ है जहां बंगली कालोनी निवासी वरिष्ठ व्यापारी शम्भु यादव पुत्र अर्पीकम यादव कि मैन बजार वार्ड नंबर 6 स्थित बंद दुकान कि दिवार तोड़कर चोरी की वारदात का अंजाम दिया गया है।

 

इधर पीड़ित दुकानदार शम्भु यादव ने बताया कि उन्होंने मैन बजार वार्ड नंबर 6 स्थित स्टेट बैंक के सामने बीते कोरोना काल में जिज्ञासा स्पोर्ट एंड जनरल स्टोर के नाम से एक दुकान खोली थी लेकिन दुकान अधिक समय तक नही चल पाई जिसक कारण दुकान बीते छः माह से बंद है उन्होंने बताया कि जब वह 12 तारीख दिन रविवार कि शाम दुकान देखने आए तो देखा कि दुकान के अंदर का सारा समान बिखरा पड़ा है तथा दुकान के दोनों दरवाजे टूटे हुए साथी ही दुकान कि एक दीवार क्षतिग्रस्त है

 

जिसे देखकर लगता है कि चोर दीवार तोड़कर अंदर घुसे जिसके बाद चोरों ने चोरी को अंजाम दिया उन्होंने बताया कि दुकान के अंदर रखे 6 पीस रेनकोट,2 पीस बच्चों कि क्रिकेट किट ,चार टी स्ट सहित अन्य समान एंव गल्ले में रखी नगदी लेकर चोर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि मामले कि लिखित तहरीर कोतवाली पुलिस को दे दी है फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!