Breaking News

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव : डीपीएस हल्द्वानी में जागरूकता सत्र डिवाइडर से टकराकर फ्लाईओवर से नीचे गिरे 23 वर्षीय युवक की मौत,अस्पताल में इलाज को लेकर हंगामा घर में घुसा तेंदुआ, 88 वर्षीय वृद्धा पर किया हमला; सिर और हाथ पर पंजों के निशान रामनगर में मीट-मछली बाजार पर खाद्य विभाग की सख्ती, दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण; कमियां मिलीं तो होगी कार्रवाई भीमताल विधानसभा की समस्याओं को लेकर सीएम धामी से मिले मंत्री कैड़ा, क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगी आपदा मद से धनराशि अपराधियों पर जिला प्रशासन का शिकंजा, पांच को छह माह के लिए जिला बदर,तीन पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई खत्म

डूबे हुए चौथे बच्चे का भी शव हुआ बरामद, SDRF ने अपनी जान की परवाह किए बिना किया रेस्क्यू…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

बागेश्वर-उत्तराखंड के बागेश्वर में नहाते समय डूबे चौथे बच्चे का शव एस.डी.आर.एफ.की टीम ने देर रात और तड़के सवेरे ऑपरेशन के बाद बरामद किया है । पुलिस ने शव के पंचनामे के बाद पोस्ट मॉर्टम के लिए भेजा। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में 13 जून को गोगिना के पास के गधेरे में चार बच्चे नहाने पहुंचे थे । झरने के पानी में तैरने के दौरान चारों बच्चे रहस्यमय तरीके से डूब गए । घटना की सूचना तहसीलदार को दी गई, जिसके बाद

 

स्थानीय लोग ततकाल मदद के लिए पहुंच गए और तीन शवों को बरामद कर लिया । चौथे बालक की बरामदगी चुनौती बन गई जिसके लिए एस.डी.आर.एफ.की टीम को बुलाया गया । टीम अपने सभी रैस्क्यू उपकरणों के साथ सोमवार शाम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और देर शाम से ही सर्च एंड रैस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। गहन सर्चिंग के बावजूद लापता बच्चे का कोई सुराग नही मिल सका ।जानकारी के अनुसार चारों बच्चे हल्द्वानी और बिन्दुखत्ता से अपने रिश्तेदारों के घर कपकोट आए हुए थे । सोमवार की सुबह वह नाश्ता कर गोगीना के पास बर्थी गधेरे में नहाने के लिए गए।

 

पानी का स्तर बढ़ जाने के कारण चारों किशोर पानी के तेज बहाव के साथ बह गए। तीन बालकों को तो सोमवार को ही बरामद कर लिया गया था, लेकिन एक बालक को मंगलवार सवेरे एस.डी.आर.एफ.की टीम ने बरामद कर पुलिस को सौंप दिया । घटना में 15 वर्षीय विक्रम, 17 वर्षीय अभिषेक, 16 वर्षीय सुरेंद्र और 18 वर्षीय अजय की मौत हो गई है ।

और पढ़ें

error: Content is protected !!