Breaking News

सलेड़ी-खेरोला से नौकुचियाताल बाईपास का निर्माण शुरू, मंत्री कैड़ा ने किया शुभारंभ; भीमताल को जाम से मिलेगी बड़ी राहत स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर नैनीताल पुलिस सख्त, हल्द्वानी में 17 वाहनों के कोर्ट चालान; नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई SIR को लेकर ग्राफिक एरा में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने उठाए सवाल और प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बाल अधिकारों से लेकर सुरक्षित-असुरक्षित स्पर्श तक, सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को किया जागरूक; 1098 हेल्पलाइन की दी जानकारी चोरगलिया थाने में 88 माल मुकदमाती का निस्तारण, न्यायालय के आदेश पर 45 माल नष्ट और 43 आबकारी मालों का फोटोशेशन बनभूलपुरा में सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जीत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-चंपावत में आज विधानसभा चुनाव के आये नतीजों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश भर में भाजपाइयों में जश्न का माहौल बना हुआ है। प्रदेश भर में भाजपा की जीत पर जगह जगह जीत का जश्न के साथ साथ काशीपुर में भी जीत का क्षण मनाया गया। सीएम धामी ने चंपावत उपचुनाव में 58,258 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली। उपचुनाव में ईवीएम से 62,898 मत और पोस्टल बैलेट से 1303 वोट पड़े थे।

 

उपचुनाव में पुष्कर सिंह धामी को कुल 55,025 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। नोटा के लिए कुल 372 वोट पड़े हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की जीत के बाद जश्‍न का माहौल शुरू हो गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमकर गुलाल उड़ाया और ढोल नगाड़ों पर खूब थिरके।

 

इसी के साथ साथ काशीपुर में भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप चौक पर एकत्र हुए और विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, मेयर उषा चौधरी पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा गुरविंदर सिंह चंडोक गुरबख्श सिंह बग्गा शैलेंद्र चौधरी सुधा शर्मा मंजू यादव कामिनी गुप्ता रिति नगर आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

और पढ़ें

error: Content is protected !!