Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

कोरोना काल में संविदा पर नियुक्त स्वास्थ्य कर्मियों को दिखाया बाहर का रास्ता, गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोरोना काल में आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए गए 243 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग ने हटाया

31 मार्च को समाप्त हो गया कार्यकाल, विरोध में जोरदार प्रदर्शन

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) कोरोना महामारी में कोविड से ग्रस्त मरीजों की देखभाल और कोरोना पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 243 आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नियुक्त किया था।जिनका कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो गया। कार्य अवधि पूरी होने पर इन्हें स्वास्थ्य विभाग ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। वही इनका अनुबंध को आगे बढ़ाने की बात से स्वास्थ्य विभाग ने साफ तौर पर इंकार कर दिया। वही एक अप्रैल से ये सभी बेरोजगारी की चपेट में आ जाएंगे। बुधवार को इसके विरोध में इन कर्मचारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनीता रतूड़ी के कार्यलय पर धरना प्रदर्शन कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।

 

आउटसोर्सिंग पर नियुक्त किए गए इन कर्मचारियों ने अपने ज्ञापन के माध्यम से कहा कि कोविड संक्रमण के दौरान लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इसमें कई स्वास्थ्य कर्मी भी शामिल हैं।कोविड के दौरान हम सभी ने अपनी जान जोखिम में डालकर रात दिन लोगों को अपनी सेवाएं दी। ज्ञापन में कहा कि इस बार को स्वास्थ्य विभाग भी अच्छी तरह जानता है। हमारी सेवाओं का पुरस्कार समय अवधि पूरी होने पर सेवा से हटाकर दिया जा रहा है।

 

वही उन्होंने कहा कि जबकि विभाग को स्वास्थ्य कर्मियों की बेहद जरूरत है। विभाग द्वारा अपनाया जा यह रवैया सही नहीं है। हमें स्वास्थ्य विभाग ने ठगा है। उन्होंने अनुबंध आगे बढ़ने की मांग उठाई। धरना प्रदर्शन करने वाले में मुख्य रूप से निधि शर्मा, संजीव कुमार, अनिल पांडे, मनोज तिवारी, अंजू सिंह, प्रियंका विश्वास सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!