Breaking News

जिला पंचायत नैनीताल की बोर्ड बैठक में विकास को मिली रफ्तार, 14 करोड़ का बजट सर्वसम्मति से पारित नैनीताल पुलिस की खेल प्रतिभा का जलवा, हैंडबॉल प्रतियोगिता में उपविजेता बनकर बढ़ाया मान अवैध होमस्टे पर चलेगा प्रशासन का डंडा, हल्द्वानी में चौराहों का होगा सौंदर्यीकरण; जिला विकास प्राधिकरण की बैठक में कई बड़े फैसले दूसरी महिला के साथ पति को रंगेहाथ पकड़ने पहुंची पत्नी, बच्चों के सामने हुआ हंगामा;थाने पहुंचा मामला निर्वाचन आयोग सख्त: छूटे मतदाताओं को तुरंत जोड़ें, फोटोयुक्त प्रपत्रों का वितरण समय पर पूरा करें धामी सरकार का ‘स्किल मिशन’ बना युवाओं की ताकत, 87 हजार से अधिक युवाओं को मिला प्रशिक्षण, हजारों को रोजगार

रुद्रपुर में जलभराव के स्थायी समाधान की कवायद शुरु

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

विधायक शिव अरोरा की मांग पर सीएम ने मुख्य सचिव को दिए सर्वे करने के आदेश

रूद्रपुर-(एम् सलीम खान) शहर में  बीते वर्ष अक्टूबर में आई भीषण बाढ़ के हालात फिर पैदा न हो इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। इस दिशा में विधायक शिव अरोरा द्वारा किये जा रहे प्रयास रंग लाई है। विधायक शिव अरोरा की मांग पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समस्या का समाधान निकालने के लिए बड़ी एजेंसी से सर्वे कराने के आदेश मुख्य सचिव को दिए है। बता दे अक्टूबर 2021 में भारी बारिश के बाद रुद्रपुर में बाल से भारी तबाही मची थी कई मकान गिर चुके थे हजारों लोगों को सड़क पर जीवन यापन करने के लिए मजबूर होना पड़ा था इस आपदा में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ कि आप आपदा को याद करके आज भी लोग ख़ौफ़ज़दा हो जाते हैं।

 

शिव अरोरा  के प्रयासों से ही इस आपदा के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी  नेलोगो की मदद के लिए हर संभव प्रयास किये थे साथ ही इस समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए भी प्रयास करने का आश्वासन दिया था। विधान सभा चुनाव के दौरान उन्होंने इस समस्या के समाधान का वायदा अपने संकल्प पत्र में भी किया था। सार्वजनिक रूप से भी उन्होंने एलान किया था कि विधायक बनते ही इस समस्या का स्थायी समाधान करना उनकी प्राथमिकता होगी। वायदे को पूरा करने के लिए विधायक अरोरा ने विधानसभा के सत्र  के पहले दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह  धामी से मिलकर इस समस्या को उठाया और मामले मे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी मुलाकात कर उन्हें एक पत्र सौंपा जिसमे उन्होंने मुख्यमंत्री से भीषण बाढ़ से आई आपदा के स्थाई समाधान हेतु आई.आई.टी. रूड़की अथवा किसी अन्य समकक्ष तकनीकि संस्थान से सर्वे कराकर जलभराव का स्थाई समाधान कराने की मांग की।

 

पत्र में विधायक अरोरा ने कहा कि रूद्रपुर उत्तराखण्ड का अत्याधिक महत्वपूर्ण नगर एंव औद्योगिक राजधानी के रूप में जाना जाता है, परन्तु प्रत्येक वर्ष नगर में वर्षा आरम्भ होते ही अत्याधिक जल भराव हो जाता है। 19-20 अक्टूबर, 2021 को आई भीषण बाढ़ से बस्तियों एवं शहर में कई जगह 10-10 फीट पानी भर गया एवं लगभग 20 हजार परिवार बर्बादी के कगार पर आ गये। नगर में व्यपारियों एवं उद्योगपतियों का भी सैंकड़ों करोड़ रूपये का नुकसान हो गया। यह एक भीषण आपदा थी। चूकिं वर्षा में हमेशा रूद्रपुर में जलभराव से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है, एवं काफी बढ़ी मात्रा में नुकसान होता है, इस बार की आपदा का भीषण स्वरूप बहुत अधिक चिन्ता देने वाला है।

 

अतः इस समस्या का समाधान जनहित में आवश्यक है। रुद्रपुर असियों को जलभराव से निजात दिलाने के लिए विधायक अरोरा के प्रयास रंग लाई है। अरोरा की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को रुद्रपुर में जल भराव के कारणों को जानने और समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए किसी एजेंसी से सर्वे कराने के आदेश जारी किए है। जिस पर श्री अरोरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें

error: Content is protected !!