रुदपुर-(एम् सलीम खान) माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल से प्राप्त निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, ऊधम सिंह नगर द्वारा जनपद उधम सिंह नगर द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दिनांक 08-03-2022 को विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
सर्वप्रथम जिला कार्यक्रम विभाग के सहयोग से द ऑक्सफोर्ड अकेडमी स्कूल रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर में एक संगोष्ठि / जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुये घरेलू हिंसा पॉक्सों अधिनियम नारी सशक्तिकरण महिलाओं के अधिकार आदि कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के उद्देश्य एव महत्व पर उपस्थित महिलाओं एवं व्यक्तियों को जागरूक किया।


कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत ऊघम सिंह नगर की सदस्या सुभाषिनी द्विवेदी एव पैनल अधिवक्ता श्रीमती पूजा शर्मा द्वारा भी अपने विचार रखे गये । कार्यक्रम में होमगार्ड की जिला कमान्डेट प्रतिभा जी महिला डॉक्टर्स चाइल्ड लाईन 1098 के कार्यकर्तागण आशा कार्यकर्तागण ऑगनबाडी कार्यकर्तागण आदि महिलाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। इसी क्रम में एन ० जी ० ओ ० आई ० एस ० डी ० के सहयोग से ग्राम किशनपुर किच्छा ऊधम सिंह नगर में एक संगोष्ठि जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर श्री अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुये महिलाओं के अधिकार कोविड- 19 क दौरान प्रशासन द्वारा किये जा रहे कार्यो में महिलाओं की भूमिका वैक्सिनेशन कार्य कराये जाने में महिलाओं की भूमिका एक सदृढ़ समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका आदि कानूनी विषयों पर विस्तार से जानकारी देकर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने के उददेश्य एवं महत्व पर उपस्थित महिलाओं एवं व्यक्तियों को जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में स्थायी लोक अदालत ऊधम सिंह नगर की सदस्या सुभाषिनी द्विवेदी एव पैनल अधिवक्ता पूजा शर्मा द्वारा भी अपने विचार रखे गये । कार्यक्रम में एन ० जी ० ओ ० आई ० एस ० डी ० के निदेशक विधवासिनी किशोर न्याय बोर्ड के सदस्य अमित कुमार श्रीवास्तव पराविधिक कार्यकर्तागण आशा कार्यकर्तागण ऑगनबाड़ी कार्यकर्तागण आदि महिलाओं द्वारा प्रतिभाग गया। इसके अतिरिक्त सचिव , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण , ऊधम सिंह नगर अविनाश कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि दिनांक 08-03-2022 को जनपद ऊधम सिंह नगर की आठो तहसीलों में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

Skip to content











