Breaking News

ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की बड़ी कामयाबी, कार से 27.12 किलो गांजा बरामद; सात लाख के नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार कुमाऊं में स्वास्थ्य सेवाओं को बड़ी सौगात, चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी CGHS में एम्पेनल्ड नैनीताल की लाइफलाइन मॉल रोड का पुनर्निर्माण तेज, गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा होगा काम रामगढ़ के नथुवाखान में बड़ा हादसा, अनियंत्रित ऑल्टो कार खाई में गिरी; दो घायल एसटीएच रेफर एसएसपी अजय गणपति ने पंजा कुश्ती में दिखाया दम, विश्व विजेता दलजीत सिंह गोराया के साथ रोमांचक मुकाबले में दर्ज की जीत मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन सक्रिय, नैनीताल में 2,35,085 नोटिस जारी; 2,30,222 का हुआ वितरण

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार-अजय भट्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर-(एम सलीम खान) केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब दौरे के दौरान उनके काफिले को रोकना और उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया है

 

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूट की जानकारी प्रदर्शनकारियों को देकर उनका रास्ता रोकने और सुरक्षा में चूक पैदा करने की आपराधिक साजिश की गई है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे के दौरान हजारों करोड़ रूपए की योजनाओं की सौगात देने जा रहे थे

 

लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिस रूट से जा रहे थे उस रूट की जानकारी पंजाब की कांग्रेस सरकार ने प्रदर्शनकारियों को दी जोकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक है और यह आपराधिक साजिश भी है देश के प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ गंभीर साजिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी होनी चाहिए इसके लिए जो भी जिम्मेदार है उन सब पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

और पढ़ें

error: Content is protected !!