उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

पुष्कर सिंह धामी के पुनः मुख्य मंत्री बनाये जाने पर,,भाजपाइयों ने किया आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण….

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-(सुनील शर्मा) प्रदेश की राजधानी देहरादून में बीती शाम मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान होने के साथ ही पूरे प्रदेश भर में भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पडी़। इस दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों के साथ-साथ काशीपुर में भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की। काशीपुर में भी बीती शाम महाराणा प्रताप चौक पर भाजपा के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी की।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस का शराब पीकर वाहन चलाने वालों व लोडिंग वाहनों का सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी 05 चालक गिरफ्तार......

इस मौके पर पुष्कर सिंह धामी के दोबारा मुख्यमंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए मिष्ठान वितरित कर आतिशबाजी की। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव में पिछले सारे मिथक और अफवाहों को तोड़ते हुए । प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक विजय हासिल की । इस जीत का सेहरा युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सर बंधा है।

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस"किया प्रदर्शन……

 

उन्होंने कहा कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रदेश बहुत अच्छी उन्नति और विकास करेगा। तो वही भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि पाल ने कहा कि इस मौके पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के चौमुखी विकास एवं काशीपुर के विकास को लेकर उम्मीद जताते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काशीपुर से विशेष लगाव को देखते हुए उनसे उम्मीद जताई है कि वह काशीपुर में विकास की गंगा बहाएंगे। इस दौरान अभिषेक गोयल, रवि पाल, संजय कुमार, प्रशांत पंडित, कविता यादव, ब्रजेश सैनी, गुरविंदर सिंह चंडोक,

यह भी पढ़ें 👉  मानव अधिकार संरक्षण केंद्र उत्तराखंड संस्था ने पुलिस के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित......

 

इंतजार हुसैन, तेजबीर सिंह चौहान, मोहन सिंह बिष्ट, ऋषि पाल चौधरी, वीरेंद्र चौहान एड. विवेक विश्नोई, अशोक सैनी, जगत सिंह बिष्ट, आकाश गर्ग, आकाश काम्बोज, पार्षद अनिल कुमार, राजकुमार सेठी, वैशाली गुप्ता, वर्मी गोयल, रजत सिद्धू, मनोज जग्गा, सुशील शर्मा, रिकी पोंटिंग, नितिन पुष्पक, ईश्वर चंद गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी समेत दर्जनों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply