Breaking News

लालकुआँका होगा चोमुखी विकास, हॉस्पिटल से ले कर अची शिक्षा के लिए उठाउंगी ठोस कदम- डॉ अस्मिता मिश्रा…. अगली बार मिलो तो गले में होना चाहिए गोल्ड मेडल : रेखा आर्या….. भाजपा करती है हिन्दुत्व की रक्षा और कांग्रेस करती है तुष्टीकरण की राजनीति: विकास शर्मा….. भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने जनसंपर्क कर  मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा और पार्षद प्रत्याशी पवन राणा के लिए वोट मांगे ….. रुद्रपुर मेयर प्रत्याशी विकास शर्मा  मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस बार भी भाजपा हैट्रिक बनाने जा रही है….. उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोटियाल ने मेयर पतासी संदीप सहगल के पक्ष में मांगे वोट….

बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस”किया प्रदर्शन……

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

लालकुआँ- लालकुआँ विधवा महिला से बलात्कार के आरोप में चारों तरफ से घिरे नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा के खिलाफ अब नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी भी मोर्चा खोल दिया है। काग्रेंस के बाद अब भाजपा नेताओं ने भी दुग्ध संघ के मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर नगर में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मशाल जुलुस निकाला। जिसमें भाजपाईयों ने पुलिस से मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

 

बताते चले कि विधवा महिला के साथ हुए बलात्कार के मामले नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं लें रही है हां ये एक अलग बात है कि ये मामला अब एक राजनीतिक मोड़ ले चुका है पीड़िता को न्याय को दिलाने के लिए प्रदेशभर में प्रदर्शन कर रहे काग्रेंस सहित विभिन्न संगठनों के बाद अब वरिष्ठ भाजपा नेता एंव नैनीताल दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी और हल्दूचौड भाजपा मंडल के उपाध्याय रोहित दुम्का ने भी मोर्चा खोल दिया है

 

यहाँ देर शाम भाजपा नेता भरत नेगी और रोहित दुम्का के संयुक्त नेतृत्व में भाजपा सहित क्षेत्र के विभिन्न जनसंगठनों से जूड़े सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लालकुआँ नगर में विशाल मशाल जुलुस निकालकर जबरदस्त प्रदर्शन किया। जिसमें आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने स्थानीय पुलिस से बलात्कार के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग की इस मौके पर आक्रोशित लोगों ने दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया लेकिन मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे बाद भी पुलिस बलात्कारी मुकेश बोरा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने तत्परता दिखाते हुए डेयरी फेडरेशन प्रशासक के पद से मुकेश बोरा को हटा दिया है ऐसे में अब मुकेश बोरा को नैनीताल दूध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष पद से भी इस्तीफा से लेना  चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कहा कि दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा की जल्द से जल्द गिरफ्तारी कर पीड़ित महिला को न्याय दिलाए। उन्होंने कहा कि मुकेश बोरा भारतीय जनता पार्टी का कोई सदस्य नहीं और ना ही वहां पार्टी का कोई  पदाधिकारी है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी से मुकेश बोरा का कोई लेनदेना नहीं है

 

और ना ही पार्टी उसे अपना कार्यकर्ता मनती है। उन्होंने कहा कि मुकेश बोरा द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ में बहुत से घोटाले किये गये है जिनके खुलासे आरटीआई के माध्यम से हुऐ है और कई घोटालों की जांच भी प्रशासन द्वारा की जारही है। उन्होंने स्थानीय पुलिस प्रशासन से बलात्कार के आरोपी मुकेश बोरा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।इस मौके पर भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौरतलब है कि नैनीताल दूध उत्पादक सरकारी संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा पर एक विधवा महिला ने नौकरी परमानेंट करने के नाम पर 3 साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है मामला मीडिया के आने के बाद पुलिस ने मुकेश बोरा के खिलाफ धारा 376,506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है लेकिन गिरफ्तारी नहीं होने पर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!