उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

ग्रीष्मकालीन अवकाश का फायदा उठाकर बीस साल पुराना चन्दन का पेड़ काटकर ले गए चोर……..

ख़बर शेयर करें -

यहाँ कॉलेज के परिसर से करीब 20 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए तस्कर……..

रामनगर-रानीखेत रोड स्थित एमपी हिंदू इंटर कॉलेज के परिसर में अज्ञात तस्करों ने करीब 20 साल पुराना चंदन का पेड़ काट दिया। चंदन के पेड़ काटे जाने की सूचना मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आपको बता दे कि कॉलेज में इन दिनों ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है तथा कॉलेज स्टाफ भी छुट्टी पर गया है। बुधवार की सुबह पता चला कि कालेज में बीस साल पहले लगाया गया एक चंदन का पेड़ अज्ञात तस्करों ने काट लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएसबी परिसर में मनाया गया शिक्षक दिवस……..

 

इससे कालेज प्रशासन में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। तस्कर चन्दन के पेड़ को काटने के बाद उसका मुख्य हिस्सा ले गए। जबकि छोटी टहनियां मौके पर ही बिखरी पड़ी हुई थी। जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर कॉलेज के प्रधानाचार्य संजीव शर्मा भी तत्काल पहुंच गए। संजीव शर्मा ने बताया कि कॉलेज के बंद पड़े कैंपस से चंदन का पेड़ काटना एक बड़ी घटना है। इस मामले में कोतवाली पुलिस में तहरीर दी जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- चरित्र की तरह दागदार रहा दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा का कार्यकाल, गंभीर आरोप.....

 

इसके साथ ही पुलिस ने कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सीसीटीवी कैमरे में दो लोग पेड़ काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल उनकी पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। उधर कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस मामले में चोरों को पकड़ने के लिए पुलिस सक्रिय हो चुकी है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।

Leave a Reply