उत्तराखण्ड क्राइम जसपुर

सात साल की मासूम से दुष्कर्म, जब खून से लथपथ कपड़ों में पहुंची घर मां के सामने बिलख पड़ी बताई मामा की करतूत……

ख़बर शेयर करें -

जसपुर- ऊधमसिंह नगर के जसपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की मासूम से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बच्ची ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जसपुर में मुंहबोले मामा पर सात साल की बच्ची से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक व्यक्ति ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी पास के गांव में हुई है। उसकी बहन के घर के सामने आरोपी मनीष का घर है। इस नाते जान-पहचान के कारण मनीष उनके घर भी आता रहता है। उसके बच्चे उसे मामा कहकर बुलाते हैं। आरोप है कि आरोपी मनीष 23 अप्रैल को उसके गांव आया था।

इस दिन शाम को उसकी सात साल की पुत्री को खाने की चीज देने के बहाने नहर के रास्ते घर के पीछे बाग की तरफ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के कपड़े खून से लथपथ देख उसकी पत्नी ने उसे फोन पर जानकारी दी। वह घर पहुंचा तब बेटी से उसे आरोपी द्वारा उसके साथ की गई वारदात की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें 👉  चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त चाकू सहित गिरफ्तार......

Leave a Reply