Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

एसएसपी उधम सिंह नगर की नई पहल पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु जारी किया व्हाट्सएप नंबर….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

उधम सिंह नगर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर मंजुनाथ टि सि महोदय द्वारा जब से जनपद का पदभार ग्रहण किया गया है तभी से लगातार पुलिस कर्मियों के हित में कई फैसले लिए गए हैं। इसी क्रम में एसएसपी महोदय द्वारा पुलिस कर्मियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण  हेतु व्हाट्सएप नंबर जारी किया गया है। महोदय के संज्ञान में यह बात आई की पुलिस कर्मियों को अपनी समस्याओं का निस्तारण हेतु पुलिस कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं

 

जिससे उनका समय व पैसा दोनों बर्बाद हो रहा है। महोदय द्वारा उक्त का संज्ञान लेकर कर्मचारी गणों की समस्याओं का निराकरण हेतु  व्हाट्सएप नम्बर 7830080555 जारी किया गया है जिसमें सभी पुलिसकर्मी अपनी समस्याओं को अपने व्हाट्सएप के माध्यम से भेज सकते हैं तथा यह भी बताया कि मेरे द्वारा प्रत्येक कार्य दिवस में समय 1 .00 से 2 .00 बजे पुलिस कर्मियों की समस्याओं को वीडियो कॉल के माध्यम से सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

 

इसके अतिरिक्त यदि पुलिस कर्मचारी अपनी समस्याओं के दृष्टिगत प्रत्यक्ष रूप से मेरे समक्ष उपस्थित होना चाहते हैं तो पूर्व की भांति नियमानुसार पुलिस कार्यालय में मेरे समक्ष उपस्थित हो सकेंगे। इस संबंध में समस्त थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन हेतु आदेश की प्रति भेजी जा रही है।

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!