क्राइम दिल्ली

मोबाइल लूटने का विरोध करने पर युवक की हत्या,पुलिस ने तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, मोबाइल और चाकू बरामद…….

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली- हर्ष विहार इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त जगतपाल (30) के रूप में हुई है। जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने लूटपाट और हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हर्ष विहार निवासी सूरज, रोहित उर्फ रायता और मेजर के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने देह व्यापार में सम्मिलित 03 महिलाओं सहित 09 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार......

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीलीभीत निवासी जगतपाल परिवार के सदस्यों के साथ मिलन गार्डन में रहता था। परिवार में पत्नी, चार और तीन साल की दो बेटियां हैं। वह गाजियाबाद स्थित एक फैक्टरी में काम करता था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार देर रात वह घर लौट रहा था। रात करीब साढ़े दस बजे तीन बदमाशों ने घेर लिया और मोबाइल छीनने लगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख 46 हजार की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार.......

 

विरोध करने पर बदमाश ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर और स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक राहुल अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने दो बदमाशों को शालीमार गार्डन जबकि एक को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply