![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
रविवार को किसी बात पर कहासुनी के बाद हुआ था विवाद
हरिद्वार-(एम सलीम खान) यहां बहादराबाद थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने सवा साल के मासूम बच्चे सहित गंगा नदी में छलांग लगा दी। जल पुलिस और गोताखोरों द्वारा करीब ढाई घंटे तक सर्च ऑपरेशन के बाद दोनों के शव को बाहर निकालें।
रविवार करीब साढ़े ग्यारह बजे बहादराबाद थाना पुलिस को जानकारी मिली कि रेगुलेटर पुल के पास एक महिला बच्चे को लेकर गंगा नदी में कूद गयी है।इस सूचना के आधार पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू कराया। पुलिस के मुताबिक ब्रहमपुरी निवासी निशा उम्र 26 का पति विक्रम सिंह के साथ साल 2015 में विवाह हुआ था। यह परिवार मूल रूप से संभल उत्तर प्रदेश का रहने वाला है
रविवार सुबह किसी बात को लेकर दंपति के बीच विवाद हो गया था। जिसके बाद निशा अपने मासूम बच्चे को लेकर घर से बाहर चली गई और रेगुलेटर पुल पर पहुंचकर गंगा नदी में छलांग लगा दी। थानाध्यक्ष बहादराबाद नितेश शर्मा ने बताया कि दोनों के शध पथरी पवार हाउस के पास मिले हैं।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)