Breaking News

दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी के छात्रों ने सीबीएसई परीक्षा 2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया…. “श्रीनगर में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 9 व्यक्तियों पर पुलिस की कड़ी कार्रवाई” ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद को नशा मुक्त बनाने के लिये पौड़ी पुलिस द्वारा की जा रही है हर प्रकार की प्रभावी कार्यवाही। “लालकुआं में नशे के इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, ‘चुहिया’ नामक तस्कर की तलाश जारी” भारतीय गोर्खाली समाज सेवा समिति के नवनिर्वाचित पदाधिकारी गण द्वारा अपना कार्यभार सभांला…. SSP नैनीताल के निर्देश पर सत्यापन अभियान है जारी, सत्यापन नहीं तो कार्यवाही है तय….

रूद्रपुर में भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति का अनावरण……..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

ब्राम्हण महासभा ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

कलश यात्रा के साथ हवन यज्ञ और विशाल भंडारा भी आयोजित

रूद्रपुर- भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव रूद्रपुर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा उत्तराखण्ड के संस्थापक एवं अध्यक्ष पंडित मुकेश वशिष्ठ ने आवास विकास में स्थापित उत्तराखण्ड की पहली भगवान परशुराम की विशाल मूर्ति का अनावरण किया। इससे पूर्व कलश यात्रा के साथ भगवान परशुराम जी की नगर परिक्रमा यात्रा निकाली गयी साथ ही विशाल भंडारा भी आयोजित हुआ। भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की तैयारियां ब्राहमण महासभा पिछले कई दिनांे से कर रही थी। कार्यक्रम को भव्य और दिव्य बनाने के लिए महासभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जोर शोर से जुटे थे। तीन दिन चले कार्यक्रमों का बुधवार को मूर्ति अनावरण और भंडारे के साथ समापन किया गया। मूर्ति अनावरण से पूर्व प्रातः ब्राह्मण समाज की सैकड़ों महिलायें पारंपरिक वेशभूषा में आवास विकास स्थित परशुराम पार्क में एकत्रित हुईं। जय परशुराम एवं ओम नमः शिवाय के जयघोषों के साथ शुरु हुई कलश यात्रा शिव शक्ति मंदिर,होली चौक सोसायटी होते हुए वापस परशुराम पार्क पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान भगवान परशुराम जी की मूर्ति को परंपरा अनुसार नगर परिक्रमा भी कराई गयी। नगर परिक्रमा और कलश यात्रा के बाद परशुराम पार्क में स्थापित भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा का मुख्य अतिथि महापौर विकास शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष  मुकेश वशिष्ठ ने संयुक्त रूप से अनावरण किया।

 

तत्पश्चात विधि विधान से मूर्ति का शुद्दीकरण किया गया और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मुख्य अतिथि विकास शर्मा एवं ब्राह्मण महासभा के संस्थापक  मुकेश वशिष्ठ समेत ब्राह्मण महासभा के महानुभावों ने परशुराम पार्क में आयोजित हवन पूजन में भाग लिया और सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां दीं। इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा ने सभी को परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज यह ऐतिहासिक क्षण है, रूद्रपुर में उत्तराखण्ड की पहली भगवान परशुराम जी की विशाल मूर्ति का अनावरण हुआ है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को देखते हुए नगर निगम की ओर से इस मूर्ति का अनावरण एव पार्क का निर्माण किया गया है, भविष्य में इसको और सजाने संवारने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। महापौर ने कहा कि भगवान विष्णु ने धर्म की रक्षा और पृथ्वी से अत्याचार मिटाने के लिये भगवान परशुराम के रूप में छठा अवतार लेकर धरती पर पुनः धर्म की स्थापना की थी। जगत के कल्याण के लिये ब्राह्मण समाज ने समय-समय पर हर युग में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी के आदर्शों पर चलकर ब्राम्हण सभा भी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों ने महापौर विकास शर्मा को फरसा देकर सम्मानित किया गया। हवन पूजन के पश्चात परशुराम पार्क में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। तीन दिन चले कार्यक्रमों में यजमान की भूमिका पंडित मुकेश वशिष्ठ एवं देवेन्द्र कौशिक ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन राहुल भारद्वाज ने किया। इस अवसर पर स्वामी नारायण चैतन्य जी महाराज, नितिन कौशिक, संजीव शर्मा, इंद्रेश मिश्रा, देवेंद्र कौशिक, धीरू त्रिपाठी, देव मेनन, गजानंद शर्मा,भारत भूषण चुघ, धीरेन्द्र मिश्रा, विवेक सक्सेना, सुरेश कोली, पूर्व महापौर रामपाल सिंह, अजय तिवारी, अमित नारंग, राजबहादुर शर्मा, गजानंद शर्मा, राम किशन भारद्वाज, नरेश उप्रेती, लालमनी, चेतन शर्मा, सुनील शर्मा, रजत दीक्षित, पदम शर्मा, संदीप मिश्रा, कमल सक्सेना, सुनील शर्मा, राम किशन भारद्वाज, चेतन शर्मा, राज बहादुर शर्मा,पूर्व पालिकाध्यक्षा मीना शर्मा,अनिल शर्मा,सी पी शर्मा, यशपाल शर्मा,भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा ममता त्रिपाठी,छाया शर्मा,पिंकी चतुर्वेदी,अंजू तिवारी तिवारी, राहुल भारद्वाज, ललित शर्मा, पुनीत तिवारी, पवन शर्मा,एम एम बिष्ट,रुचि शर्मा,अंजू शर्मा,धारवी शर्मा,प्रीति धीर, पी सी शर्मा, रूबी तिवारी, रीना कौशिक, सुभाषिनी द्विवेदी, दीपा जोशी, अरविंद मिश्रा, पूरन पाण्डे, पवन पाण्डे समेत सैकड़ों क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!