ज़रा हटके पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ जिले के पांच बॉक्सर करेंगे भारत का प्रतिनिधि….

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़- जिले के पांच बॉक्सर कजाकिस्तान के अस्ताना में आयोजित होने वाली अन्तर्राष्ट्रीय एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिग चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेगें। अन्तर्राष्ट्रीय एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिग चैम्पियनशिप का आयोजन 21 अक्टूबर से 04 नवम्बर, 2023 तक कजाकिस्तान की राजधानी अस्ताना में किया जा रहा है।

जिसमें पहली बार सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के 05 बॉक्सर ब्रिजेश टम्टा 46 किग्रा भार वर्ग, नेहा लुन्ठी 46 किग्रा भार वर्ग, निकिता चंद 60 किग्रा भार वर्ग, दीपा मेहता 63 किग्रा भार वर्ग एवं काजल फर्सवाण 66 किग्रा भार वर्ग में भारत की टीम का प्रतिनिधित्व करेगें वर्तमान में ब्रिजेश टम्टा, दीपा मेहता व नेहा लुंठी साई खेलो इण्डिया सेन्टर देवसिंह मैदान में प्रशिक्षक निखिल महर से तथा काजल फर्सवाण खेल विभाग के अधीन आवासीय बालिका बॉक्सिग छात्रावास में प्रशिक्षक कैप्टन देवी चंद व सुनीता मेहता से एवं निकिता चंद बिजेन्द्र बॉक्सिंग क्लब में विजेन्द्र मल्ल से बॉक्सिग खेल की बारीकियां सीख रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  आदर्श विद्या निकेतन के में रहा आजाद कप.......

अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए भारत की बॉक्सिंग टीम में चयन होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, जिलाधिकारी श्रीमती रीना जोशी, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी वरूण चौधरी, विधायक मयूख महर, नगर पालिका अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह रावत, जिला क्रीड़ाधिकारी  प्रताप सिंह, उत्तराखण्ड बॉक्सिंग संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, संयुक्त सचिव एवं कोषाध्यक्ष बहादुर सिंह बोहरा, कै0 हरि सिंह थापा बॉक्सिंग एसोसियेशन के अध्यक्ष कमल पुनेड़ा,

यह भी पढ़ें 👉  उजड़ने से पहले घर मिलने की आस, बनभूलपुरा से लगी रेलवे की जमीन पर बसे हैं 4365 परिवार…….

सचिव अजय राठौर, प्रकाश जंग थापा, कै0 देवी चन्द, जर्नादन वल्दिया, राजेन्द्र सिंह जेठी, निखिल महर, अर्जुन सिंह, सुभाष जोशी, धर्मेन्द्र बोहरा, राजेन्द्र भाटिया, सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, गणेश बिष्ट, गौरव चन्द्र जोशी एवं जनपद के खेल प्रमियों, खिलाड़ियों ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाऐं दी है।

यह भी पढ़ें 👉  श्री नीलकंठ कांवड़ मेला में पुलिस का बिछड़े शिवभक्तों को मिलाने का क्रम अनवरत जारी……

निकिता चंद ने इससे पूर्व भी अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में 02 बार भारत के लिये स्वर्ण पदक जीत चुकी है। सभी पांच खिलाडी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीत चुके हैं स्वर्ण पदक,  जिस आधार पर इनका चयन भारत की टीम से एशियन यूथ एवं जूनियर बॉक्सिग चैम्पियनशिप के लिए हुआ है।

Leave a Reply