उत्तराखण्ड कोटद्वार ज़रा हटके

सड़क हादसे में घायल फोरेंसिक लेब हेड के पुत्र की मौत…….

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार/रूद्रपुर- बीते दिनों हल्द्वानी में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रूद्रपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख हल्द्वानी निवासी डा0दयाल शरण के पुत्र की दिल्ली के एम्स में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उसके निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस महकमें में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई। जानकारी के अनुसार रूद्रपुर विधि विज्ञान प्रयोगशाला के प्रमुख हल्द्वानी निवासी डा0दयाल शरण का 24 वर्षीय पुत्र धीरज शरण गत 16 अप्रैल को हल्द्वानी में हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे उपचार के लिए दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया।

 

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम उदयराज सिंह ने किया ट्रांचिगं ग्रांउड में लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट का स्थलीय निरीक्षण......

जहां गत रात्रि धीरज ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। धीरज के निधन का समाचार मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया वहीं पुलिस महकमें में भी शोक की लहर व्याप्त हो गई। आज स्व. धीरज का रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में अंतिम संस्कार किया गया। जहां रूद्रपुर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल,बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक पप्पू बडतौल,जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार के पति सुरेश गंगवार, हरीश सेतिया, सतनाम सिंह, ललित सिंह बिष्ट सहित कई पुलिस अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों सहित भारी संख्या में लोगों ने स्व. धीरज को अंतिम विदाई दी। शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिये घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।  उनके आवास पर पहुंच कर लोग शोक व्यक्त कर रहे है।

Leave a Reply