उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्माणाधीन बहुद्देश्य हॉल का किया निरीक्षण…….

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा ने मनोज सरकार स्टेडिम पहुॅचकर 30.88 करोड़ की लागत के निर्माणाधीन बहुद्देश्य हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि हॉल निर्माण कार्य समयबद्धता से दिसम्बर 2023 तक पूर्ण किया जाये और निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

 

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ किसी भी दशा में समझौता नहीं किया जायेगा। उन्होंने निर्देश दिये कि निर्माण कार्य में यह भी सुनिश्चित कराया जाये कि लैब में जिस निर्माण सामग्री की जॉच करायी जा रही है, वही परीक्षण युक्त मटेरियल निर्माण कार्यों में उपयोग किया जाये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-बनभूलपुरा में 100 से ज्यादा घरों पर लगे लाल निशान, सर्वे के बाद अब चलेगा बुलडोजर......

 

उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए हॉल में सभी आवश्यक कार्य किये जाये और यदि कहीं पर बदलाव की आवश्यकता हो तो उसका प्रस्ताव बनाया जाये। उन्होंने खिलाड़ियों के बैठने, रूकने की व्यवस्था, दर्शक दीर्घा,

यह भी पढ़ें 👉  ध्वजपूजन के साथ विधिवत श्री रामलीला  की लालकुआं में रिहर्सल हुई शुरू……

 

वॉश रूम, प्रशासनिक भवन, बहुद्देश्य हॉल से पानी की निकासी का भी विकल्प रखने, प्रवेश द्वारों, मीडिया कवरेज हेतु पत्रकार बन्धुओं के लिए की जा रही व्यवस्था आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें, बोरा के खिलाफ एक और महिला आई सामने......

 

उन्होंने वेलोड्रम निर्माण कार्य शीघ्रता से शुरू कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।निरीक्षण के दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी गिरीश कुमार, जिला सूचना अधिकारी अहमद नदीम, जेई सत्यम पाण्डे आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply