![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
हल्दुचौड- प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल कुआं क्षेत्र के जाने-माने कॉलेज ग्राफिक ईरा के छात्रों के साथ बाहरी छात्रों के मारपीट का मामला सामने आया है ,वही बताया जा रहा है कि इस मारपीट में ग्राफिक ईरा कॉलेज का छात्र घायल भी हुआ है ,उसके सिर पर चोट लगी है , मामला कॉलेज के छात्र से पैसे मांगने का है,
जिस पर कुछ लड़कों ने कॉलेज के छात्र पर हमला बोल दिया, वहीं इस मामले में घायल सचिन रावत ने तीन युवकों के खिलाफ तहरीर पुलिस को सौंपी है ,मामला दोपहर का बताया जा रहा है जब ग्राफिक ईरा का छात्र कॉलेज से घर को जा रहा था तभी देवलचौड जाने वाले रास्ते पर कुछ लड़कों ने उसे घेर लिया ,वही उन लड़कों ने उसे पैसे की भी मांग की जिस पर उनमें आपस में हाथापाई हो गई ,वही मौके पर पहुंचे सचिन के दोस्त ने भी उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें उसे भी चोट लगी है,
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है, वही घायल सचिन को कॉलेज द्वारा हल्द्वानी चिकित्सालय पहुंचाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है, वही रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है, वही बहुचर्चित कॉलेज के छात्रों के साथ हुई मारपीट के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है,
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)