विश्व पर्यावरण दिवस पर पंडित मथुरा प्रसाद विश्व पर्यावरण सम्मान से विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

कोटद्वार – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देवभूमि उत्कर्ष सेवा समिति द्वारा एक भव्य एवं प्रेरणा दायक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों को ” पंडित मथुरा प्रसाद विश्व पर्यावरण सम्मान 2025  ” से अलंकृत किया गया।

इस गरिमामय अवसर पर समिति के कार्याध्यक्ष डाक्टर रमाकांत कुकरेती जी ने अपने पिता स्वर्गीय पंडित मथुरा प्रसाद जी की पावन स्मृति में पर्यावरण सेवाओं के लिए समर्पित व्यक्तियों को यह सम्मान प्रदान किया।

ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति ( गेप्स ) के संस्थापक निदेशक राम भरोसा कंडवाल जी को 80 के दशक से निरंतर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में  उनके अनुकरणीय कार्यों के लिए इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया साथ ही देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल जी को भी पर्यावरण संवर्धन में उनके योगदान के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दुर्गा शक्ति मंच की अध्यक्ष देवकी रावत जी के कर कमलों से दोनों विशिष्ट व्यक्तियों  को यह सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सशक्त संचालन मनमोहन काला जी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर राम भरोसा कंडवाल जी ने अपनी माता जी की पुण्य स्मृति में ” असल देव ” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को पुनः प्रत्यक्ष किया।

कार्यक्रम के दौरान विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम अध्यक्ष, मुख्य अतिथि एवं दोनों सम्मानित व्यक्तियों ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता, चुनौतियों एवं समाधान पर सारगर्भित वक्तव्य दिए। गोष्ठी में पर्यावरणीय चेतना को जन जन तक पहुंचने का आवाहन भी किया गया।

देव भूमि उत्कर्ष सेवा समिति का यह आयोजन न केवल पर्यावरण के प्रति  जन मानस को जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास रहा, बल्कि यह समाज के लिए एक प्रेरणा का श्रोत भी बना।

इस अवसर पर डॉक्टर रमाकांत कुकरेती, डॉक्टर चंद्रमोहन बड़थ्वाल, राम भरोसा कंडवाल, मनमोहन काला, दिनेश चौधरी , इंजीनियर जगत सिंह नेगी, रेखा ध्यानी , नीरजा गौड, श्रीमती सोम प्रभा कंडवाल, पूजा कंडवाल, मीनाक्षी बड़थ्वाल, नंदन सिंह नेगी, सुबोध कुमार गौड़, कुमारी प्रिया रावत, वैशाली चौहान एवं देवकी रावत आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!