गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर उधम सिंह नगर पुलिस लाईन में किया भव्य रैतिक परेड का आयोजन…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- भारतीय गणराज्य के 75 वें स्थापना दिवस के अवसर पर  आज दिनांक 26 जनवरी 2024 को जनपद उधमसिंहनगर पुलिस द्वारा पुलिस लाईन रुद्रपुर में भव्य रैतिक परेड का आयोजन किया गया।  सर्वप्रथम डॉ मंजुनाथ टी सी (आई.पी.एस.), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई। इसके पश्चात श्री उदय राज सिंह (आई.ए.एस.) जिलाधिकारी उधमसिंहनगर महोदय द्वारा पुलिस परेड की सलामी ली गई।

 

रैतिक परेड के मुख्य अतिथि श्री गणेश जोशी, मा0 कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार के आगमन पर परेड द्वारा  ध्वजारोहण कार्यक्रम में सलामी दी गई। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी महोदय के साथ निरीक्षण वाहन से पुलिस रैतिक परेड का निरीक्षण किया गया। पुलिस परेड की प्रथम कमांडर सुश्री नीहारिका तोमर आईपीएस क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर, द्वितीय परेड कमांडर निरीक्षक विजय विक्रम, व तृतीय परेड कमांडर उ0 नि0होशियार सिंह एवं परेड में सम्मिलित नागरिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस,

 

महिला पुलिस, पीएसी, होमगार्ड, पीआरडी एवं एन.सी.सी. के कैडेट्स) के अतिरिक्त जनपद के थाना स्तर पर संचालित उत्तराखंड राज्य की पहली महिला चीता मोबाइल पुलिस, सी.पी.यू., फायर सर्विस, बम डिस्पोजल यूनिट, इंटरसेप्टर वाहन, सिटी/हाइवे पेट्रोल वाहन, फॉरेंसिक वाहन, दंगा नियंत्रण वाहन, पुलिस संचार वाहनों द्वारा बड़े उत्साह व जोश के साथ मंच से गुजरते हुए राष्ट्रीय ध्वज, मुख्य अतिथि एवम समस्त महानुभावों का अभिवादन किया गया। परेड में बैंड द्वारा मनमोहक राष्ट्रीय धुन बजाकर परेड ग्राउंड में मौजूद सभी अतिथियों एवम सम्मानित दर्शको को आकर्षित किया।

 

जनपद के विभिन्न विभागों तथा आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा वाहन के अतिरिक्त जनपदीय प्रशासन की ओर से भी आयोजित विभिन्न झांकियां द्वारा भी झाकियां प्रदर्शित की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड में सम्मिलित जनपद के समस्त वरिष्ठ अधिकारी गणों, पुलिस कार्मिकों, आम जनता एवं मीडिया कर्मियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा अपने विचार प्रकट किए  गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर 26  पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को उनके द्वारा वर्ष 2023 में किए गए सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। विभिन स्कूलों के छात्र- छात्राओं द्वारा रैतिक परेड गणतंत्र दिवस 2024 के अवसर पर सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए l

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!