उमेश चन्द्र जोशी को क्षेत्रीय मंत्री और पीसी बिष्ट को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
हल्द्वानी – रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद कुमाऊं क्षेत्र की वर्ष 2026-27 की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है। बुधवार को संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में जगदीश चन्द्र काण्डपाल को क्षेत्रीय अध्यक्ष, उमेश चन्द्र जोशी को क्षेत्रीय मंत्री तथा पीसी बिष्ट को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव प्रक्रिया पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह अधिकारी एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष विक्रम सिंह डंगवाल की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
चुनाव में पूरन चंद्र बिष्ट को कोषाध्यक्ष प्रथम, सुरेन्द्र सिंह रावत को उपाध्यक्ष प्रथम तथा राहुल राणा को उपाध्यक्ष द्वितीय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं प्रदीप टम्टा को संयुक्त मंत्री प्रथम, त्रिलोक सिंह को संयुक्त मंत्री द्वितीय, दिनेश कुमार को संगठन मंत्री और अखिलेश जोशी को संप्रेक्षक चुना गया।
इसके अलावा प्रांतीय सदस्य के रूप में शंकर सिंह, जगमोहन, श्याम सिंह शाही, कमल किशोर तिवारी, राजेश कोहली, भगवान दास एवं आनंद बल्लभ जोशी को जिम्मेदारी दी गई। क्षेत्रीय सदस्य के रूप में त्रिभुवन चंद्र, रमेश चंद्र, दिनेश चंद्र, शबाब अली और भीम सिंह सहित अन्य सदस्यों को भी कार्यकारिणी में शामिल किया गया।
चुनाव में हल्द्वानी शाखा के अध्यक्ष कौशल जोशी के साथ दिनेश भंडारी एवं राजीव भट्ट ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चुनाव में कुमाऊं क्षेत्र के सभी डिपो के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर संगठन की मजबूती और कर्मचारियों की एकजुटता पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की असली ताकत कर्मचारियों का विश्वास, आपसी सहयोग और एकता है। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी से उम्मीद जताई गई कि वह रोडवेज कर्मचारियों की लंबित समस्याओं, वेतन, नियमितीकरण, पदोन्नति सहित अन्य कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। साथ ही उत्तराखंड परिवहन निगम के संरक्षण, विकास और बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करेगी।
अंत में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की गई।
