![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
उधमसिंहनगर-गुरुवार दिनांक 30.06.2022 को पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर महोदय मनोज कत्याल के आदेशानुसार पुलिस कार्यालय रुद्रपुर में उ0नि0वि चंदन सिंह, हे0कानि0प्रो0 बहादुर सिंह व कानि0 अमर सिंह गैड़ा जी की अधिवर्षता सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिस कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह तथा उपहार भेंट कर भाव-भीनी विदाई दी गयी
तथा उनकी अधिवर्षता सेवानिवृत्त जीवन सदैव शान्तिमय, स्वस्थ एवं समृद्धशाली होने तथा अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना करते हुए समस्त पुलिस परिवार की ओर से सेवानिवृत्ति की शुभकामनाऐं दी गयी । साथ ही सेवानिवृत्त हुए अधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वे भविष्य में भी हमेशा अपने आप को पुलिस परिवार का अभिन्न अंग मानते रहेंगे तथा उनका सहयोग एवं सदभावनाऐं पुलिस परिवार को निरन्तर मिलती रहेंगी।
विदाई समारोह के अवसर पर उपस्थित अन्य अधिकारीगणों द्वारा सेवानिवृत्त होने वाले उपनिरीक्षक द्वारा पुलिस विभाग में उनके सेवाकाल के दौरान किए गये कार्यो की सराहना करते हुए उनके व उनके परिवारजनों के अच्छे स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। सेवानिवृत्त हुए पुलिस कार्मिकों द्वारा अपने सेवाकाल के दौरान अनुभवो को उपस्थित अधिकारियों /कर्मचारियों से साथ साझा कर सभी को सदैव पूरी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत व लगन से अपनी ड्यूटी को करने हेतु प्रेरित किया गया।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)