नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: काठगोदाम और लालकुआं में 7 इनामी अपराधी गिरफ्तार….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

काठगोदाम – SSP नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में जनपद में इनामी एवं वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत काठगोदाम व लालकुआं पुलिस टीमों ने  सफलता प्राप्त करते हुए कुल 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

काठगोदाम पुलिस की कार्यवाही-

थानाध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में गठित टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्नलिखित 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:

फौ. वा. सं. 39/2024 धारा 8/21 NDPS Act अभियुक्त अभिजीत कुमार पुत्र अजय कुमार, निवासी सुल्तान नगरी, गोलापार काठगोदाम

फौ. वा. सं. 116/2025, NDPS Act अभियुक्त समीर पुत्र मेहबूब, निवासी देवल तल्ला, गोलापार

फौ. वा. सं. 6222/2021, धारा 323/452 IPC अभियुक्ता गीता देवी पत्नी बहादुर राम, निवासी चौपला चौराहा, दमुवाढूंगा

फौ. वा. सं. 6222/2021, धारा 323/452 IPC अभियुक्ता सुनीता देवी पत्नी हरिशंकर, निवासी चौपला चौराहा, दमुवाढूंगा

फौ. वा. सं. 6222/2021 धारा 323/452 IPC अभियुक्त हरिशंकर पुत्र बहादुर राम, निवासी चौपला चौराहा, दमुवाढूंगा

गिरफ्तारी स्थल- गोलापार व दमुवाढूंगा क्षेत्र

गिरफ्तारी टीम-

* अपर उप निरीक्षक बीना दोसाद

* अपर उप निरीक्षक केदार राणा

* कांस्टेबल भानु प्रताप

* कांस्टेबल अशोक रावत

* कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह

कोतवाली लालकुआं पुलिस की कार्यवाही

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में माननीय न्यायालय नैनीताल व हल्द्वानी द्वारा जारी वारंटों के अनुपालन में 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

फौ. वा. सं. 303/2024, धारा 125(3) दं.प्र.सं., फौ. वा. सं. 504/2022, धारा 125(3) दं.प्र.सं. *अभियुक्त मोहित खोलिया पुत्र स्व. श्री घनानंद खोलिया, निवासी डुंगरपुर, हल्दूचौड़, थाना लालकुआं

केस क्राइम नं. 1795/2024, धारा 60 आबकारी अधिनियम अभियुक्त  गौरव आर्या उर्फ गोरा पुत्र राजू आर्या, निवासी बेरीपड़ाव, गौला गेट, हल्दूचौड़, उम्र 19 वर्ष

गिरफ्तारी स्थल हल्दूचौड़ क्षेत्र

गिरफ्तारी टीम:

* उप निरीक्षक शंकर नयाल

* कांस्टेबल गुरमेज सिंह

* कांस्टेबल कुवेर

* कांस्टेबल मनीष कुमार

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!