ज़रा हटके रुद्रपुर

विवाहिता ने अपने पति व जेठ पर लगाया अमानवीय प्रताड़ना करने का आरोप….  

ख़बर शेयर करें -

महिलाओं को कुछ लोग न जाने कैसे इतना कमजोर समझते हैं कि उनसे कुछ भी कर लें। एक विवाहिता ने अपने पति व जेठ पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर अमानवीय प्रताड़ना करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति ने उसके साथ अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण किया जबकि पति के बड़े भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति सहित दो आरोपितों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न तथा दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें 👉  चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त चाकू सहित गिरफ्तार......

हरिद्वार जनपद के मंगलौर की ही रहने वाली एक विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका विवाह 22 फरवरी 2021 को हुआ था। शादी में उसके पिता द्वारा अपनी हैसियत से बढ़कर स्त्रीधन दिया था लेकिन उसके बावजूद भी आरोपित लगातार उससे अतिरिक्त दहेज के रूप में दो लाख रुपए की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करते थे। पति उसके साथ जबरन अप्राकृतिक तरीके से यौन शोषण करता था। इससे घबराकर वह अपने मायके चली गई थी। पीड़िता ने बताया कि काफी दिनों तक वह अपने पिता के घर पर रही। इधर 12 मई 2023 को उसके पति का बड़ा भाई उसको लेने के लिए उसके पिता के घर पहुंचा। उस समय वह घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर जेठ ने उसके साथ जबरन दुराचार किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सूबे के मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानित……

 

इस पर पीड़िता ने महिला हेल्पलाइन में प्रार्थना पत्र दिया। महिला हेल्पलाइन ने मामले की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक देहात को भेजी, जिसमें मुकदमे की संस्तुति की गई थी। महिला हेल्पलाइन की संस्तुति पर मंगलौर पुलिस ने नामजद किए गए महिला के पति हसन रजा तथा जेठ अली रजा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुराचार तथा अप्राकृतिक यौन शोषण की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसआई प्रमोद कुमार ने बताया पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। साथ ही दावा किया है कि जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी कर ली जायेगी।

Leave a Reply