उत्तराखण्ड क्राइम रुद्रपुर

कलयुगी पिता ने बेटी को बनाया हवस का शिकार-पढ़े कहाँ का है मामला…

ख़बर शेयर करें -

पीड़ित ने खुद थाने पहुंचकर सौंपी पिता के खिलाफ तहरीर

 पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने का एक और मामला आया सामने

रुद्रपुर-(एम् सलीम खान) हैवानियत दिखाते हुए एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर डाला। इस मामले ने समाज में पवित्र कहें जाने वाले रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। पिता पुत्री का पवित्र रिश्ते हमारे समाज में अहम माना जाता है। लेकिन हवस के दरिंदे एक पिता ने इस रिश्ते को भी कलंकित कर दिया है। यह पूरा मामला गदरपुर थाना क्षेत्र का है। गदरपुर थाना प्रभारी कमलेश भट्ट ने बताया कि 19 मार्च को एक नाबालिग किशोरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके 40 वर्षीय पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। किशोरी ने बात सुनकर पुलिस भी चकित हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन…….

 

पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कार्रवाई करते हुए धारा 376,506 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।इस मामले की विवेचना महिला उप निरीक्षक कुसुम रावत को सौंपी गई है। वही पुलिस ने पीड़ित नाबालिग किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। शनिवार देर रात आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया वहीं दूसरे दिन उसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी कमलेश भट्ट, उपनिरीक्षक कुसुम रावत, सिपाही इमरान खान,साहदत अली, महिला सिपाही जनकी,आशा कौशल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में निरंतर बढ़ती जा रही अपराधिक वारदातों के खिलाफ महिलाओं में मुखर होने लगा आक्रोश……..

 

कोतवाली पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार रुद्रपुर- थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस ने नाबालिग किशोरी कमरे में बंद कर उससे दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट कर उसे किशोर न्यायिक बोर्ड में पेश किया गया है।एस ओ थाना ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल ने बताया कि ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर एक किशोर अपने साथ ले गया और पास ही के एक कमरे में लेजाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित उसके कब्जे से किसी तरह भागकर घर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल.....

 

जिसके बाद उसने अपने साथ किए गए दुष्कर्म की बात परिजनों को बताई।इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की खोजबीन शुरू कर दी गई थी।जिसे रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराया था। किशोर को पुलिस ने कार्रवाई के बाद किशोर न्यायिक बोर्ड में पेश किया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी विनोद फत्र्याल, महिला उप निरीक्षक पूजा रावत,उप निरीक्षक मुकेश मिश्रा, कैलाश जोशी, सिपाही विजय सिंह, महिला सिपाही माधुरी, सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल हैं।

Leave a Reply