![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
हल्द्वानी- बनभूलपुरा के पास शुक्रवार देर रात 15 से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पांच फायर टेंडर की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका बनभूलपुरा में चिराग अली शाह बाबा की दरगाह के पास शुक्रवार देर रात 15 से अधिक झोपड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
पांच फायर टेंडर की मदद से आग पर दो घंटे बाद काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना रात करीब 12 बजे की है। लोग झोपड़ी में सो रहे थे। अचानक एक झोपड़ी में आग लगने से चीख पुकार मची तो लोग जगकर बाहर की ओर दौड़े। आग एक-एक कर अन्य झोपड़ियों को भी अपने आगोश में लेने लगी। लोग आग को बुझाते रहे लेकिन एक घंटे में आग ने 15 से अधिक झोपड़ियों को जद में ले लिया।
लोगों ने एक झोपड़ी को तोड़कर आग को आगे बढ़ने से रोका। लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने एक-एक कर पांच फायर टेंडर बुलाए। बता दें कि चिराग अली शाह बाबा दरगाह के पास झोपड़ पट्टियां हैं यहां 150 से अधिक झोपड़ियां हैं।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)