Breaking News

बत्ती गुल’ के अंधेरे से गूंजा विरोध: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ एकजुट हुआ समाज…. “खटीमा क्षेत्र में सड़कों को मानसून से पूर्व गड्ढा मुक्त करने का कार्य प्रगति पर, 15 मई तक लक्ष्य पूर्ण करने का दावा” नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले बर्खास्त फौजी को पौड़ी पुलिस ने दिल्ली से धर दबोचा। स्कूली छात्राओं की सुरक्षा हेतु पिंक यूनिट स्क्वायड ने छात्राओं से मिलकर सुरक्षा के प्रति बढाया उनका आत्मविश्वास। महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक बन रही बालिका निकेतन की बेटियां : रेखा आर्य “जवाहर नवोदय विद्यालय के वार्षिकोत्सव में शामिल हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं”

हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने किशोर पंत…..

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नजदीकी लड़ाई में किशोर पंत ने जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की है। किशोर पंत महज 20 मतों के अंतर से जीतने में सफल रहे। इनके अलावा मोहन सिंह बिष्ट सचिव, सुनील पुंडीर उपाध्यक्ष और भगवती पलड़िया ने महिला उपाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। नैनीताल रोड स्थित जजी परिसर में बृहस्पतिवार को बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इसमें 738 वकीलों ने वोट दिया था।

 

मतदान के बाद मतगणना शुरू हुई। देर रात तक कुछ पदों के प्रत्याशियों का परिणाम घोषित कर मतगणना रोक दी गई थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे दोबारा मतगणना शुरू हुई। सबसे कड़ा मुकाबला अध्यक्ष पद के लिए रहा। हल्द्वानी बार एसोसिएशन के दो बार अध्यक्ष रह चुके गोविंद सिंह बिष्ट और किशोर पंत के बीच शुरु से ही कड़ा मुकाबला हुआ। मतगणना शुरू होने के बाद से ही गोविंद बिष्ट के जीतने को लेकर सभी जगह कयास लगने लगे थे।

 

अंतिम राउंड में किशोर पंत ने 20 वोट के अंतर से जीत दर्ज कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया। वहीं महिला उपाध्यक्ष पद पर भगवती पलड़िया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी सुलक्षणा श्रीवास्तव को चार सौ से अधिक मतों के बड़े अंतर से हराया। देर शाम चुनाव अधिकारी दीवान सिंह बिष्ट ने परिणाम घोषित किए। इसमें संयुक्त सचिव पद पर योगेश लोहनी, संयुक्त सचिव प्रेस के पद पर योगेंद्र कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य कुमार शर्मा, लेखाधिकारी पद पर राजेंद्र प्रसाद पांडे ने जीत दर्ज की।

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!