आगरा क्राइम

होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, शराब पिलाकर लूटी आबरू पांच लोग गिरफ्तार तीन और नाम सामने आए……

ख़बर शेयर करें -

आगरा- ताजगंज के होम स्टे में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों ने युवती को शराब पिलाकर दरंदिगी की थी। इस मामले में तीन और नाम सामने आए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। आगरा के रिच होम स्टे में युवती से सामूहिक दुष्कर्म के केस में पुलिस ने जेल भेजे गए पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

विवेचना में सामने आया कि युवती 1.5 साल से चंगुल में फंसी थी। अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर देह व्यापार कराया जा रहा था। तीन आरोपियों के नाम और सामने आए हैं। सभी फरार हैं। पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है। रिच होम स्टे ताजनगरी फेज-2 में चलता था। इसे रवि ने किराये पर लिया था। 10 नवंबर को एक युवती होम स्टे से चीखती हुई बाहर आई थी। उसके सिर में कांच की बोतल से प्रहार किया गया था। लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी।

लोगों ने युवती का वीडियो बनाया था। होम स्टे में कुछ युवक उसे खींचकर ले जा रहे थे। वीडियो के बाद पुलिस हरकत में आई थी। पांच को पकड़ लिया था। युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था। एसीपी सदर पियूष कांत राय ने बताया कि केस में रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक, सोनू नामजद थे। रवि राठौर, जितेंद्र, देव किशोर, मनीष कुमार और रिया को जेल भेजा गया था। इन पांचों के खिलाफ चार्जशीट लगाई है। तीन आरोपी अशोक, सोनू और अंकुश फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिच होम स्टे रवि ने 45 हजार में किराये पर लिया था। युवती ने बयान में बताया कि वह 1.5 साल पहले एक होटल में काम करने गई थी। तभी आरोपियों से मुलाकात हुई। उन्होंने उसका एक वीडियो बना लिया। इसे दिखाकर ब्लैकमेल किया। उसे देह व्यापार में धकेल दिया। आरोपियों ने घटना वाले दिन दिवाली के पूजन के नाम पर बुलाया। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध पर पीटा। दो और लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। कह रहे थे कि पांच हजार रुपये मिलेंगे। मामले में सामूहिक दुष्कर्म और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम में चार्जशीट लगाई है।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख 46 हजार की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार.......

Leave a Reply