![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
हल्द्वानी– इन दिनों लोग आवारा जानवरों के आतंक से बेहद परेशान है जिस कारण कई लोग अपनी जान गवा चुके हैं तो कई लोग घायल भी हुए है। वही आज नैनीताल रोड में कोतवाली के सामने दो सांड आपस में लड़ गए जिससे लोगों में अफरा तफरी मच गई सांडों की लड़ाई के कारण स्कूटी सवार बुजुर्ग महिला और युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए
वहीं सांडों ने उनकी स्कूटी भी तोड़ दी, वहीं लोगों ने भी बमुश्किल सड़क से भागकर अपनी जान बचाई जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया, लड़ते-लड़ते दोनों सांड सड़क पर ही भागने लगे, कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों आवारा जानवरों को सड़क से हटाने का प्रयास किया लेकिन वह लड़ते रहे।
कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बमुश्किल दोनों जानवरों को सड़क से हटाया, नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा अब हल्द्वानी शहर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है जिस कारण कई हादसे हो रहे हैं, वहीं स्थानीय लोगों का कहना है की नगर निगम और प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का झुंड लोगों की जान पर भारी पड़ रहा है।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)