उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा अवैध नशा, रामनगर पुलिस का नशे पर दमदार प्रहार…….

रामनगर-  आपको बता दे कि उत्तराखंड में लगातार अवैध नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा हैं पहाड़ की जवानी को बर्बाद कर रहा हैं नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए रामनगर पुलिस लगातार कार्यवाही करती नजर आ रही हैं।

 

पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर ओर रामनगर कोतवाल अरुण कुमार सैनी के दिशा निर्देश में रामनगर पुलिस लगातार अवैध नशे के तस्करों के ऊपर नकेल कस रही हैं जिससे अवैध नशे के तस्करों में हाहाकार मचा हुआ है।

 

इसी क्रम में आज रामनगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार समीउद्दीन उर्फ रिजवान पुत्र मुन्नाखाँ निवासी टांडा मल्लू चिल्किया को चार किलो गांजे के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया है।