उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

डी.एस.बी. कैम्पस, नैनीताल में किया गया अंतरिक शैक्षिक समीक्षा नाक की मॉक निरीक्षण……..

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल-डी.एस.बी. कैम्पस, नैनीताल में माननीय कुलपति द्वारा गठित समिति ने अंतरिक शैक्षिक समीक्षा नाक की मॉक निरीक्षण किया । समीक्षा की जाने वाले विभागों में भूविज्ञान, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, शारीरिक शिक्षा, संस्कृत, कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, इतिहास,

 

राजनीति विज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, जीवविज्ञान, योगिक विज्ञान, पत्रकारिता, वनस्पति विज्ञान, वनिकी, संगीत, गृह विज्ञान, चित्रकला, हिमालय संग्रहालय, ए.एन. सिंह हॉल, कला सेमिनार हॉल तथा केनफील्ड बॉयज होस्टल, गर्ल्स हॉस्टल शामिल रहे ।

यह भी पढ़ें 👉  उदयराज सिंह ने ट्रांचिगं ग्रांउड में लिगेसीवेस्ट ट्रिटमेंट का किया स्थलीय निरीक्षण......

 

दिल्ली विश्वविद्यालय किरोड़ी मल कॉलेज के आईक्यू ए सी के निदेशक प्री रामानंदन सिंह ने सभी विभागों को टिप्स दिए तथा अवलोकन किया
समिति के सदस्य प्रो. संजय पंत, प्रो. एस.पी.एस. बिष्ट, प्रो. राजीव उपाध्याय, प्रो. गीता तिवारी और डॉ. दीपक्षी जोशी थे। अंतरिक शैक्षिक समीक्षा समिति ने डी.एस.बी. कैम्पस के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। विभागों के प्रमुखों ने प्रस्तुतियाँ दीं।

यह भी पढ़ें 👉  हुज़ूर-ए-वाला लूट गया जंगल "अब तो आंखें खोलो.....

 

उन्होंने अपनी प्रयोगशालाएं, कक्ष और छात्रों तथा अनुसंधानकर्ताओं के लिए विभिन्न सुविधाएं प्रदर्शित की। समीक्षा में विभिन्न पहल और विस्तार गतिविधियों पर मुख्य ध्यान दिया गया था। विभागों द्वारा परियोजनाओं, प्रकाशन, छात्र प्रगति, मार्गदर्शक-शिष्य, शैक्षिक गतिविधियां और अन्य गतिविधियों से संबंधित प्रलेखन भी प्रमुख रूप से प्रदर्शित किये गए।

यह भी पढ़ें 👉  उद्यम लर्निंग फाउंडेशन ने कौशलम कार्यक्रम को 2200 स्कूलों तक विस्तारित किया…….

 

इस दौरान संकायाध्यक्ष प्री जीत राम , शोध निदेशक प्री ललित तिवारी , प्रो एस एस बरगली ,प्रो एल एस लोधियाल , प्री सुषमा टम्टा ,प्री सावित्रीकैरा,प्री नीता बोरा ,प्रो गिरीश रंजन तिवारी सहित प्राध्यापक एवम कर्मचारी उपस्थित रहे

Leave a Reply