क्राइम देश-विदेश

होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

आगरा के ताजनगरी फेस-दो स्थित होम स्टे में कर्मचारी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे पहले शराब पिलाई गई। इसके बाद पिटाई की और फिर उसकी आबरू को लूटा गया। उसने शोर मचा दिया।

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कच्ची शराब कारोबारियों के खिलाफ आबकारी विभाग ने छेड़ा अभियान, छापेमारी कर तस्कर को किया गिरफ्तार.......

इस पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को युवती बुरी हालत में रोते बिलखते मिली। ताज नगरी फेज दो में शनिवार की रात होमस्टे से युवती के चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर लोगों ने पुलिस को होम स्टे में वारदात की सूचना दी थी।  ताजगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को होम स्टे में युवती बदहवास हालत में मिली। वह फूट-फूटकर रो रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख 46 हजार की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार.......

 

पुलिस को देखते ही कहने लगी कि उसके साथ गलत काम हुआ है।  उसे जबरन शराब पिलाई गई। इसके बाद चार-पांच युवकों ने गलत काम किया। होम स्टे रवि नाम का युवक चलाता है। विरोध करने पर उसे बेरहमी से पीटा है। हंगामा होने पर आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार के दस लोगों को बेहोश कर घर से उड़ाए नकदी व जेवरात, खाने का सैंपल जांच को भेजा……

 

जिसके बाद मामले का खुलासा हो सका।  एसीपी सदर अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बलात्कार और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply