![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/07/300x250-1.jpeg)
कोटद्वार- कोटद्वार कोतवाली के हल्दुखाता-कलालघाटी-कण्वाश्रम मोटर मार्ग पर कलालघाटी चौराहे के समीप एक कार सवार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार दीपक पुत्र मदन लाल निवासी भीमसिंहपुर बाइक से 5 से 7 फिट हवा में उछल कर सड़क किनारे गिर बुरी तरह घायल हो गया और बाइक का इंजन फट गया इस घटना में कार का आगे का बम्फर और नंबर प्लेट टूट कर मौके पर गिर गई।जबकि कार सवार घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
स्थानीय लोगों की सूचना पर 108 की मदद से घायल को उपचार के लिए राजकीय बेस अस्पताल पहुंचा…वहीं उसके परिजनों को भी सूचित किया. जहां पर डॉक्टरों ने घायल की स्थित नाजुक बताई सूचना के बाद काफी देर बाद पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके से कार के नंबर प्लेट और बम्फर के टुकड़ों को तब्दीस के लिए सुरक्षित रख दिया वहीं पुलिस कार चालक की खोजबीन में जुट गयी। आपको बता दें कि हल्दुखाता-कलालघाटी-कण्वाश्रम मोटर मार्ग पर आए दिनों शराबियों का आतंक मचा रहता है
बढ़ते तापमान के कारण गर्मी से बचने के लिए आसपास के क्षेत्र व दूरदराज से लोग अपने वाहनों से कण्वाश्रम स्थित मालन नदी में नहाने और पिकनिक मनाने पहुंचते है इनमें से अधिकांश लोग नशे की हालत में वाहन चलाते नजर आते हैं. कई बार स्थानीय निवासियों ने स्थानीय पुलिस चौकी से गुहार लगाई की वह शराबी, हुड़दंग व तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें लेकिन स्थानीय पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0001.jpg)
![](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/uploads/2024/03/IMG_20240329_160854.jpg)
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर पेज को लाइक और फॉलो करें
![loading](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/gallery-page-loader.gif)
![play](https://uttarakhandkhabarnama.com/wp-content/plugins/youtube-embed-plus/images/playhover.png)