उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहुंचे काशीपुर,किया तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग…

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर-उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज प्रदेश अध्यक्ष होने के बाद आज पहली बार काशीपुर पहुँचे, जहां उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को बल देते हुए हर घर तक तिरंगा पहुंचाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों और  कार्यकर्ताओं से अपील की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेश पर जमकर हमला बोला तथा साथ ही कहा कि कांग्रेस के सभी पूर्व मुख्यमंत्री हमारे साथ हैं और इकलौते पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अब कांग्रेस में अकेले रह गए हैं।

 

आपको बताते चलें कि भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट आज उधम सिंह नगर जिले के प्रवास पर सबसे पहले जसपुर पहुंचे जहां पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट काशीपुर पहुंचे। काशीपुर में मुरादाबाद रोड स्थित मंडी समिति से प्रदेश अध्यक्ष का काफिला रोड शो की शक्ल में आगे बढ़ा। रास्ते में संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तथा वर्तमान में आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में आए दीपक बाली तथा संजीवनी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक मुकेश चावला तथा उन्हें चावला आदि ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट तथा पगड़ी पहनाकर तलवार भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  शहीद श्री देव सुमन बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन……..

 

वहीं मुरादाबाद रोड जसपुर बस स्टैंड के पास भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पुष्प वर्षा की। इसके बाद रोड शो महाराणा प्रताप चौक पहुंचा जहां पहले से मौजूद महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महाराणा प्रताप और चेतक की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद रोड शो आवास विकास मोड़ से तिरंगा यात्रा में तब्दील हो गया

 

जोकि चैती चौराहा से होता हुआ बाजपुर रोड स्थित होटल गौतमी हाइट्स पहुंचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि तिरंगा यात्रा देश की यात्रा है किसी दल विशेष की नहीं हर दल को इसमें अपनी सहभागिता निभानी है। इस दौरान कांग्रेस की ओर से तिरंगा यात्रा निकाले जाने का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर राष्ट्र के हर नागरिक को अपने घर पर तिरंगा फहराकर अपने राष्ट्रप्रेम का परिचय तो देना ही चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली पब्लिक स्कूल हल्द्वानी ने मनाया:विद्यार्थी परिषद इन्वेस्टीचर सेरेमनी व स्कॉलर बैज सेरेमनी में छात्रों का सम्मान……

 

साथ में देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले हर अमर वीर के प्रति श्रद्धांजलि भी होगी। आगामी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाकर 1947 में जो अत्याचार और नृशंसता विस्थापित हुये लोगों को झेलनी पड़ी थी उसे भी स्मरण करना हमारा कर्तव्य है। अन्य देशों की तुलना में हमारे देश में तो कोई भी मंहगाई नहीं है। महंगाई के मामले में विश्व के अन्य देशों की तुलना करने पर पता चलेगा कि भारत उनसे कितना अच्छी स्थिति में खड़ा है।

 

उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलाते हैं कि गरीब की चिंता करने वाले देश के प्रधानमंत्री गरीबों पर कोई आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है जो महंगाई का मुद्दा लेकर पर चुनाव लड़े जनता ने उस मुद्दे को नकार दिया है। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ईडी की पूछताछ के विरोध में देशभर में कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के जवाब में कहा कि उन्होंने कहा कि ईडी जो कर रही है वह सही कर रही है। ईडी से ही तो पता चला कि कहां पचास करोड़ रुपए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस ने 02 लाख 46 हजार की साइबर धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राज्यीय गैंग के फरार साइबर ठग को किया गिरफ्तार.......

 

जहाँ जहाँ भ्रष्टाचार हुआ है उसका पर्दाफाश हुआ है। उन्होंने कहा कि देश का विकास आज उन पैसों से है जो इन लोगों के घर पर पड़ा हुआ है। उन्होंने टोल टैक्स का उदाहरण देते हुए कहा कि जनता का पैसा जनता के लिए लगता हुआ देखकर ही जनता टोल टैक्स दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कांग्रेस नेता हरीश रावत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हरीश रावत अपनी ही पार्टी में अलग-थलग पड़ गये हैं। उनके साथ के सभी कांग्रेस में मुख्यमंत्री रहे नेता हमारे साथ हैं।

 

इस दौरान जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, नगर निगम महापौर ऊषा चौधरी, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पीसीयू के चेयरमैन राम मेहरोत्रा, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खिलेन्द्र चौधरी, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, गुरविन्दर सिंह चंडोक, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, सरबजीत सिंह, रवि प्रजापति, अनिल कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, रीति नागर, मंजू यादव, प्रिया बिष्ट, समेत अनेक वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply