उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

भाजपा प्रत्याशी जीते या हारे, मंत्रियों की होगी परीक्षा…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून- लोकसभा चुनाव में भले ही भाजपा के प्रत्याशी जीत या हार का सामना करेंगे लेकिन राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की इसमें कठिन परीक्षा होगी। 2022 के विधानसभा चुनाव में कई मंत्रियों की सीटों पर कांग्रेस का प्रदर्शन चिंताजनक था, जो लोकसभा चुनाव में चुनौती बनकर खड़ा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में सुबोध उनियाल की विधानसभा नरेंद्रनगर(गढ़वाल लोकसभा) में भाजपा को 37 हजार से अधिक वोट मिले थे

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की जमानत पर हाईकोर्ट से बड़ी ख़बर........

जबकि कांग्रेस प्रत्याशी का प्रदर्शन काफी कमतर था। लेकिन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को यहां 27430 तो कांग्रेस को 25632 वोट मिले थे। इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की विधानसभा श्रीनगर(गढ़वाल लोकसभा) में 2019 के लोकसभा में भाजपा-कांग्रेस के बीच आधे का अंतर था लेकिन 2022 के विधानसभा में भाजपा को 29631 और कांग्रेस को 29618 मत मिले थे। बेहद नजदीकी जीत थी।

यह भी पढ़ें 👉  बलात्कार के आरोपी नैनीताल दूध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा की गिरफ्तारी को लेकर भाजपाईयों ने निकाला नगर में विशाल मशाल जुलुस"किया प्रदर्शन……

 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य की सोमेश्वर विधानसभा सीट(अल्मोड़ा लोकसभा) पर 2019 लोकसभा में भाजपा को 25030 तो कांग्रेस को 15728 वोट मिले थे। लेकिन 2022 के चुनाव में इस सीट पर भाजपा को 26161 और कांग्रेस को 20868 वोट मिले थे। खटीमा विस सीट(नैनीताल लोकसभा) पर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी से चुनाव हार गए थे। जिस पर अब भाजपा के लिए वोट जुटाना बड़ी चुनौती है।

Leave a Reply