ज़रा हटके देहरादून

रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिया महिला समूहों को इस योजना का तोहफा….

ख़बर शेयर करें -

देहरादूनरक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महिला समूहों को ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ के रूप में तोहफा प्रदान किया है। इस योजना के माध्यम से प्रदेश में कार्यरत तमाम महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को इस योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

 

यह भी पढ़ें 👉  श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने किया मातृशक्ति महिला प्रकोष्ठ जिला बिजनौर का गठन

मुख्यमंत्री की ओर से इस योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।प्रदेश में वर्तमान में तमाम महिला समूह कार्यरत हैं। जिनके द्वारा विभिन्न उत्पादों का निर्माण किया जाता है। हालांकि, कई बार इनको सही बाजार न उपलब्ध होने के कारण परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  भगवानपुर के पीड़ित परिवारों के 4दिन धरने को AAP जिला अध्यक्ष महिला किरण पांडे विश्वास ने दिया समर्थन…..

 

इसी क्रम में अब प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना’ प्रारंभ की गई है। इस योजना का उद्देश्य है कि महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को योजना के अंतर्गत व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाएगा। इस हेतु प्रत्येक विकास खंड में महिला समूहों द्वारा निर्मित स्थानीय उत्पादों की किसी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शनी लगवाकर महिला समूहों को विपणन के लिए समुचित अवसर उपलब्ध कराने के प्रयास किये जायेंगे।

Leave a Reply