ज़रा हटके देश-विदेश

आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से किया इनकार…..

ख़बर शेयर करें -

सीतापुर जिला कारागार में बंद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है। अजय राय गुरुवार को उनसे मुलाकात करने सीतापुर पहुंचे। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सपा नेता आजम उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

 

यह भी पढ़ें 👉  तीन राज्यो में प्रचंड बहुमत से जीत होने पर विधायक शिव अरोरा ने कार्यकर्ताओं संग अपने कार्यालय पर मनाया जशन.......

उन्होंने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खां से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खां मिलना नहीं चाहते हैं। अजय राय ने कहा कि भाजपा आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है। यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खां की लड़ाई जरूर लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दिए निर्देश इस वजह से देहरादून मै दस दिसंबर तक प्रभावित रहेगी इंटरनेट सेवा.....

 

हम सब उनके दुख में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है। जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  विश्व मृदा दिवस पर कृषक जागरूक अभियान का कार्यक्रम......

 

जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई कांग्रेस पदाधिकारियों में खलबली मच गई। सीतापुर पहुंचने पर अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार आजम खां व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े।

Leave a Reply