उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

भाजपा बना रही महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी – भावना

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर- जनवरी– भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना माहरा ने कहा कि भाजपा ने आर्थिक व सामाजिक रूप से महिलाओ को सशक्त व स्वावलंबी बनाने का कार्य किया है!  लखपति दीदी योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इसी परिकल्पना का हिस्सा है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा  लखपति दीदी कार्यक्रम कों संबोधित कर रही थी। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया था

 

कार्यक्रम की शुरुआत महामंत्री  माहरा,भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विमला मुंडेला ने  दीप प्रज्वलित करके की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महामंत्री  को  शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। अपने संबोधन में महामंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के महत्व को समझते हुए लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है l

यह भी पढ़ें 👉  शहीद श्री देव सुमन बलिदान दिवस के अवसर पर किया गया विचार गोष्ठी का आयोजन……..

 

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में 02 करोड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने लक्ष्य रखा गया हैं जबकि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्ष 2025 तक सवा लाख समूह की बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया गया है। अभी तक 40 हजार से अधिक लखपति दीदी प्रदेश में बन चुकी है। जिससे महिलाओ को न केवल रोजगार उपलब्ध होगा बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर भी बनेंगी। कहा कि राज्य सरकार महिला समूहों को ब्याज रहित ऋण उपलब्ध करा रही है

यह भी पढ़ें 👉  कारगिल विजय दिवस के रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रदर्शनी का आयोजन.....

 

वही केंद्र की मोदी सरकार भी महिलाओ के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाए संचालित कर रही है। महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी ने बताया कि उज्जवला गैस योजना  में 11 करोड़ 8 लाख लोगों  को लाभ मिल चुका है और 4 करोड लोग पीएम आवास योजना से लाभान्वित हुई है।भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राजनैतिक रूप से महिलाओ की भागीदारी सुनिश्चित करने का कार्य कर रही है जिससे महिलाओ को विधायी भूमिका में भी उचित प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा ।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमला मुंडेला ने कहा भाजपा में ही महिलाओ का उचित सम्मान है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है, नित्य नई योजनाओं का उद्घाटन हो रहा है।  मंच संचालन स्वाति शर्मा ने किया। कार्यक्रम में दायित्वधारी श्री उत्तम दत्ता प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी जी, महिला मोर्चा जिला प्रभारी सतीश गोयल जी, उपाध्यक्ष श्री राजेश तिवाड़ी, कुमाऊ सह-संयोजक शैली फुटेला, पूनम अग्रवाल रेन जुनेजा,

यह भी पढ़ें 👉  नगर निगम के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज झंडीचौड़ में पौधरोपण कर पौधरोपण के लिए किया प्रेरित……

 

जिला महामंत्री श्रीमती स्वाति शर्मा , अनिता जयाला, गरिमा मिश्रा एवं विभिन्न समूहों से लखपति दीदी उपस्थित रही। फोटो- महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री भावना मेहरा के रुद्रपुर पहुचने पर पार्टी कार्यालय में उनका स्वागत करते जिलाध्यक्ष कमल जिंदल महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बिमला मुंडेला प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि रस्तोगी व अन्य

Leave a Reply